Posts

लौंग | लवंग | Clove

 आयुर्वेद में  लवंग का नाम लव भी है   तासीर  - यह  लघु,  स्निग्ध,  तीक्षण  है|   यह ठंडी है  कुछ लोग यह भी सोचते हैं  कि लवंग गरम है  क्योंकि खाने के बाद यह जीभ पर लगती है  परंतु यह इसके  तीक्ष्ण गुण के कारण है|  रस   यह  तिक्त और कटु रस का  है, मतलब तीखा और कड़वा है | जिसके कारण  यह  पित्त और कफ पर काम करेगा  कड़वा  है  तो पित्त को कम करेगा  कड़वा है  तीखा  तो कफ का काम करेगा  तीक्षण  गुण होने के कारण क्या होगा कि जहां भी कफ  के कारण दर्द होगा जैसे  कुछ लोगों को  दांतों में कृमि हो जाते हैं जिसके कारण दर्द होता है | कुछ लोगों के मुंह से लार आती रहती हैं  या मुंह में भारीपन लगता है  यह जीभ के ऊपर एक परत बन जाती है|  सिर भारी होकर सिर दर्द होना, तब   लॉन्ग खाना,  लोंग तेल लगाना,  या लवंग की सुगंध लेना  फायदेमंद होता है  इसके  तीक्ष्ण गुण  होने के कारण  कृमि ...

हींग

  हींग और घी के फायदे =--=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-= पेट की ऐंठन और दर्द से राहत पाने के लिए हींग और घी का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। हींग और घी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पेट से संबंधित समस्याओं से राहत दिलाता है। इनका एक साथ सेवन करने से पेट की ऐंठन और दर्द से जल्द आराम मिलता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हींग और घी का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। हींग और घी में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये हड्डियों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। प्रमोटेड कंटेंट इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए हींग और घी का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। हींग और घी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। सिर दर्द से राहत दिलाने पाने के लिए हींग और घी का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि हींग और घी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं को शांत कर सिर दर्द में राहत दि...

दालचीनी

  पेट से संबंधित कई तरह के रोगों में दालचीनी बहुत ही फायदेमंद होती है। 5 ग्राम दालचीनी चूर्ण में 1 चम्मच मधु मिला लें। इसे दिन में 3 बार सेवन करें। पेट के फूलने की बीमारी ठीक होती है। -जिन लोगों के शरीर का वजन अधिक होता है, वे वजन को कम करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। आप भी मोटापा कम करने में दालचीनी से फायदा ले सकते हैं। एक कप पानी में दो चम्मच मधु, तथा तीन चम्मच दालचीनी का चूर्ण मिला लें। इसका रोज 3 बार सेवन करें। इससे कोलेस्ट्राल कम होता है। -5 ग्राम दालचीनी चूर्ण में 1 चम्मच मधु मिला लें। इसे दिन में 3 बार सेवन करें। इससे दस्त में फायदा होता है। 750 मिग्रा दालचीनी के चूर्ण में 750 मिग्रा कत्था चूर्ण मिला लें। इसे पानी के साथ दिन में तीन बार सेवन करें। इससे दस्त पर रोक लगती है। इसी तरह 4 ग्राम दालचीनी, तथा 10 ग्राम कत्था को मिलाकर पीस लें। इसमे 250 मिली खौलते हुए पानी में डालकर ढक दें। दो घंटे बाद इसे छानकर दो हिस्से करके पिएं। इससे दस्त बन्द हो जाते हैं। -बेलगिरी के शर्बत में 2-5 ग्राम दालचीनी का चूर्ण मिला लें। इसे सुबह-शाम पीने से दस्त की समस्या में लाभ होता है। -दालचीन...

जीरा

  खाली पेट जीरा खाने के फायदे- -=---=-==--=-=-=-=-==--==- 1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जीरा- जीरे में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले कुछ एंटीऑक्सीडेंट जैसे कि एपीजेनिन और ल्यूटोलिन। ये स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करने वाले छोटे मुक्त कणों को रोकते हैं और इनके कारण शरीर को होने वाली समस्याओं से बचाते हैं। 2. मेमोरी तेज करता है- जीरा में राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6, ज़ेक्सैन्थिन और नियासिन जैसे खनिजो और विटामिन होते हैं जो कि मस्तिष्क के काम काज को तेज करते हैं और इसके मेमोरी सेविंग पॉवर को बढ़ाते हैं। जीरा बेहतर मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण देकर याददाश्त को तेज करते हैं। इसलिए मेमोरी तेज करने के लिए रात को जीरा भिगो कर रखें और सुबह इसका सेवन करें। 3. पाचन को बढ़ावा देता है- अगर आपका पेट साफ नहीं होता और बार-बार कब्ज की समस्या रहती है तो, आपको खाली पेट जीरे का सेवन करना चाहिए। दरअसल, जीरा आंत के लिए अनुकूल जड़ी बूटियों में से एक है जो कि पाचन प्रक्रिया में सहायता करते हुए, पाचन एंजाइम को बढ़ावा देता है। जीरे में थाइमोल और आवश्यक तेल होते हैं जो लार ...

सुपारी

  सुपारी खाने के फायदे = =-०=-=-=-=-=-=-=-=-=-= सुपारी अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर है, 1. उल्टी रोकने में मदद करे सुपारी = सुपारी में कई ऐसे सक्रिय तत्व मौजूद हैं, जो आपके जी मिचलाने की समस्या में आराम लाते हैं। यदि आपको बार-बार उल्टी आ रही है या ऐसा मन हो रहा है, तो सुपारी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। 2. सुपारी से करें दांत दर्द का इलाज = सुपारी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में एक एनाल्जेसिक के रूप में काम कर सकते हैं। जिन लोगों को दांत में दर्द है, उनके लिए सुपारी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। 3. मुंह के छालों को ठीक करें = सुपारी में ठंडक प्रदान करने वाले गुण होते हैं, जो मुंह में हुए छालों के दर्द से आराम प्रदान करती है। साथ ही सुपारी में सूजन व लालिमा कम करने वाले गुण भी होते हैं, जो अल्सर को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। 4. दस्त रोकने में कारगर है सुपारी = सुपारी में कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो पेट व आंतों की कार्य प्रक्रिया को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। सुपारी का सेवन करने से दस्त जैसी समस्याओं को दूर भी किया जा सकता है। सुपारी का उ...

सौंफ

  खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन वजन कम करने के लिए सबसे असरदार तरीका है। ------------------------------------------------------------- इसके लिए रात में एक से डेढ़ चम्मच सौंफ पानी में भिगो दें, फिर सुबह उठने के बाद इसे एक से डेढ़ गिलास पानी में उबाल लें और गुनगुने पानी का सेवन करें। मेटाबॉल्जिम को बढ़ाता है - सौंफ मेटाबॉलिज्म स्तर को बढ़ाता है। साथ ही यह फैट बर्न करने में भी मदद करता है। इसके लिए नियमित तौर पर खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करें। फाइबर से भरपूर- सौंफ का बीज फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से आप लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है विषाक्त पदार्थों को निकालने में करता है मदद- सौंफ का पानी गैस, कब्ज, पेट दर्द आदि समस्याओं से निजात दिलाता है। यह प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर के तौर पर भी जाना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर- सौंफ जिंक, फॉस्फोरस, सेलेनियम, मैगनीज और एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने का एक शानदार तरीक है। ऐसे में नियमित तौर पर खाली पेट सौं...