जीरा
खाली पेट जीरा खाने के फायदे- -=---=-==--=-=-=-=-==--==- 1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जीरा- जीरे में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले कुछ एंटीऑक्सीडेंट जैसे कि एपीजेनिन और ल्यूटोलिन। ये स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करने वाले छोटे मुक्त कणों को रोकते हैं और इनके कारण शरीर को होने वाली समस्याओं से बचाते हैं। 2. मेमोरी तेज करता है- जीरा में राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6, ज़ेक्सैन्थिन और नियासिन जैसे खनिजो और विटामिन होते हैं जो कि मस्तिष्क के काम काज को तेज करते हैं और इसके मेमोरी सेविंग पॉवर को बढ़ाते हैं। जीरा बेहतर मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण देकर याददाश्त को तेज करते हैं। इसलिए मेमोरी तेज करने के लिए रात को जीरा भिगो कर रखें और सुबह इसका सेवन करें। 3. पाचन को बढ़ावा देता है- अगर आपका पेट साफ नहीं होता और बार-बार कब्ज की समस्या रहती है तो, आपको खाली पेट जीरे का सेवन करना चाहिए। दरअसल, जीरा आंत के लिए अनुकूल जड़ी बूटियों में से एक है जो कि पाचन प्रक्रिया में सहायता करते हुए, पाचन एंजाइम को बढ़ावा देता है। जीरे में थाइमोल और आवश्यक तेल होते हैं जो लार ...