जीरा

 खाली पेट जीरा खाने के फायदे-

-=---=-==--=-=-=-=-==--==-
1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जीरा-
जीरे में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले कुछ एंटीऑक्सीडेंट जैसे कि एपीजेनिन और ल्यूटोलिन। ये स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करने वाले छोटे मुक्त कणों को रोकते हैं और इनके कारण शरीर को होने वाली समस्याओं से बचाते हैं।
2. मेमोरी तेज करता है-
जीरा में राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6, ज़ेक्सैन्थिन और नियासिन जैसे खनिजो और विटामिन होते हैं जो कि मस्तिष्क के काम काज को तेज करते हैं और इसके मेमोरी सेविंग पॉवर को बढ़ाते हैं। जीरा बेहतर मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण देकर याददाश्त को तेज करते हैं। इसलिए मेमोरी तेज करने के लिए रात को जीरा भिगो कर रखें और सुबह इसका सेवन करें।
3. पाचन को बढ़ावा देता है-
अगर आपका पेट साफ नहीं होता और बार-बार कब्ज की समस्या रहती है तो, आपको खाली पेट जीरे का सेवन करना चाहिए। दरअसल, जीरा आंत के लिए अनुकूल जड़ी बूटियों में से एक है जो कि पाचन प्रक्रिया में सहायता करते हुए, पाचन एंजाइम को बढ़ावा देता है। जीरे में थाइमोल और आवश्यक तेल होते हैं जो लार ग्रंथि को उत्तेजित करते हैं, जिससे पाचन आसान होता है। इसके अलावा ये खाए हुए खाने को तेजी से पचाने में मदद करता है, मेटाबोलिज्म को तेज करता है और कब्ज की समस्या से बचाता है। इसलिए कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को बेहतर पाचन और पेट फूलना कम करने के लिए सुबह खाली पेट जीरे का सेवन जरूर करना चाहिए।
4. एक्ने का इलाज है जीरा-
अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाने वाला जीरा आपको एलर्जी और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। लेकिन सबसे ज्यादा फायदेमंद में ये एक्ने से परेशान लोगों के लिए है। दरअसल, जीरे के एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो कि त्वचा पर बैक्टीरिया को मारने और मुंहासों को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा यह त्वचा को शांत करता है और एलर्जी के कारण होने वाली किसी भी सूजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
5. खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है-
बढ़ा हुआ एलडीएल या खराब कोलेस्ट्रॉल आपकी धमनियों की दीवारों पर प्लाक बनाकर आपको हृदय रोग का शिकार बना सकता है। खाली पेट जीरा खाना खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये गुड कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाता है।

जीरे का पानी ~ कैसे वजन कम करता है ~ ज़बरदस्त उपाय ….
=--=-=-=-=-=-=-=-=
वजन कम करना एक समस्‍या की तरह है। जीरे का सेवन रोज करने से घटता है वजन। यह फैट के अवशोषण को बाधित करता है। जीरे के सेवन से पाचनतंत्र होता है दुरूस्त।
जीरा खाएं मोटापा घटाएं-
जीरा, एक ऐसा मसाला है जो खाने में बेहतरीन स्वाद और खुशबू देता है। इसकी उपयोगिता केवल खाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ भी हैं। कई रोगों में दवा के रूप में इसका इस्‍तेमाल किया जाता है। जीरे में मैंगनीज, लौह तत्व, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है। इसे मेक्सीको, इंडिया और नार्थ अमेरिका में बहुत उपयोग किया जाता है। इसकी सबसे खासियत यह है कि यह वजन तेजी से कम करता है।
* वजन कम करने के साथ ही यह बहुत सारी अन्य बीमारियां से भी बचाता है ~ जैसे कोलेस्ट्रॉल कम करता है – हार्ट अटैक से बचाता है – स्मरण शक्ति बढ़ता है – खून की कमी दूर करता है – पाचन तंत्र ठीक कर गैस व ऐठन ठीक करता है !
इस लेख में विस्‍तार से जानिये कैसे जीरे के सेवन से कम होता है वजन।
# जीरा कैसे 15 दिनों में वजन कम करने में मदद करता है !
* जीरा पानी बनाने की विधि :-
दो बड़े चम्मच जीरा एक गिलास पानी मे भिगो कर रात भर के लिए रख दें !
सुबह इसे उबाल लें और गर्म चाय की तरह पिये – बचा हुआ जीरा भी चबा लें !
इसके रोजाना सेवन से शरीर के किसी भी कोने से अनावश्यक चर्बी शरीर से बाहर निकल जाती है !
* दही के साथ जीरा पाउडर :-
जीरे को आप वजन कम करने के लिए किसी भी तरह खा सकते हैं !
50 ग्राम दही में एक चम्मच जीरा पाउडर मिलाकर रोज़ खाएं !
* जीरे को इस्तेमाल करने के और तरीके :-
वेजिटेबल सूप बनायें इसमें एक चम्मच जीरा डालें !
3 ग्राम जीरा पाउडर को पानी में मिला इसमें कुछ बूदें शहद की डाल पी जाएं !
ब्राउन राइस बनायें इसमें जीरा डालें – यह सिर्फ इसका स्वाद ही नहीं बढ़ाएगा बल्कि आपका वजन भी कम करेगा !
* नींबू – अदरक और जीरा :-
अदरक और नींबू दोनों जीरे की वजन कम करने की क्षमता को बढाती हैं !
इसके लिए गाजर और थोड़ी सब्ज़ियों को उबाल लें इसमें अदरक को कद्दूकस कर लें साथ ही ऊपर से जीरा और नींबू का रस डालें और इसे रात में खाएं !
* चर्बी को कम करता है :-
जीरे में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्‍सीडेंट चयापचय को बढ़ाता है – जिससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है !
* जीरा पाचन क्रिया को बढ़ता और गैस से बचाता है :-
जीरा खाने को पचाने में मदद करता है जिससे गैस कम बनती हैं !
ऐठन और पेट फूलना ख़राब पाचन की समस्या हैं !
जीरा गैस को बनने से रोकता है जिससे पेट और इंटेस्टिनेस में अच्छे से खाना पच जाता है !
* हार्ट अटैक से बचाता है जीरा :-
ख़राब कोलेस्ट्रॉल और फैट को शरीर में बनने से रोकता है – इसलिए यह वजन कम करने में मदद करता है साथ ही हार्ट अटैक से भी बचता है !

ज़ीरा कई रोगों को कर देता है ज़ीरो
________________
ज़ीरा भारतीय घरों की हर एक रसोई में निवास करता है। यह एक सुगंधित मसाला है, जो कई सब्जियों और चावल की कई रेसिपीज़ में उपयोग किया जाता है। यह दो तरह का होता है: एक सफेद ज़ीरा और दूसरा होता है स्याह ज़ीरा। दोनों ही तरह के ज़ीरे आयुर्वेदिक दवाओं में प्रयोग किए जाते हैं, खासकर पाचक योगों में। दोनों ज़ीरों में सफ़ेद ज़ीरा श्रेष्ठ है। इसे 2 से 5 ग्राम की मात्रा (आधा से एक चम्मच) में लिया जा सकता है। मैं आपको यहां पर सफेद ज़ीरे के कुछ औषधीय उपयोग बता रहा हूं:
● जिन माताओं को दूध नहीं आता उन्हें इसे गुड़ के साथ मिलाकर देते हैं।
● पुराने बुखार में भी ज़ीरे को गुड़ के साथ देने से बहुत फायदा होता है।
● ल्यूकोरिया की समस्या में इसे मिश्री में मिलाकर खिलाया जाता है और ऊपर से चावल की धोवन को पिलाया जाता है।
● दस्त लगने पर इसे दही के साथ दिया जाता है।
● अपच और अजीर्ण में इसे गर्म पानी के साथ दिया जाता है।
● मुंह के छालों में इसे इलायची के साथ पानी में उबालकर छानते हैं और उस पानी से कुल्ले करवाने से फायदा होता है।
● दर्द और सूजन होने पर इसे काली मिर्च के साथ पीसकर, लेप बनाकर लगाया जाता है। दाद-खाज-खुजली में भी यह लेप फायदा करता है।
● मुंह के काले धब्बों पर ज़ीरे को पीसकर दूध के साथ लगाने पर काले निशान जल्दी मिट जाते हैं।
● बिच्छू के डंक पर जीरे को सेंधा नमक और शहद के साथ मिलाकर मिश्रण बना लेते हैं, इसे थोड़ा गर्म करके गरम-गरम ही डंक वाली जगह पर लगाया जाता है, जिससे दर्द में बहुत फायदा होता है।
● गांव में बिच्छू काटने पर बीड़ी में से तंबाकू निकालकर उसमें सफेद ज़ीरा भरकर धूम्रपान करवाते हैं, जिससे बिच्छू का ज़हर उतर जाता है। ऐसे ही धूम्रपान हिचकी की समस्या में भी गांवों में करवाया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

मैथीदाना

लौंग | लवंग | Clove

काली इलायची