सौंफ
खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन वजन कम करने के लिए सबसे असरदार तरीका है।
-------------------------------------------------------------
इसके लिए रात में एक से डेढ़ चम्मच सौंफ पानी में भिगो दें, फिर सुबह उठने के बाद इसे एक से डेढ़ गिलास पानी में उबाल लें और गुनगुने पानी का सेवन करें।
मेटाबॉल्जिम को बढ़ाता है -
सौंफ मेटाबॉलिज्म स्तर को बढ़ाता है। साथ ही यह फैट बर्न करने में भी मदद करता है। इसके लिए नियमित तौर पर खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करें।
फाइबर से भरपूर-
सौंफ का बीज फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से आप लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है
विषाक्त पदार्थों को निकालने में करता है मदद-
सौंफ का पानी गैस, कब्ज, पेट दर्द आदि समस्याओं से निजात दिलाता है। यह प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर के तौर पर भी जाना जाता है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर-
सौंफ जिंक, फॉस्फोरस, सेलेनियम, मैगनीज और एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने का एक शानदार तरीक है। ऐसे में नियमित तौर पर खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करें।
सौंफ और मिश्री खाने के फायदे -
-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-=-
1 - सौंफ और मिश्री का सेवन अच्छे माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता है. यह स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. सौंफ और मिश्री मिलाकर खाने से सेहत अच्छी रहती है. जिंक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं. यह पोषक तत्व सेहत को अच्छा बनाए रखते हैं.
2 - गर्मी के मौसम में सौंफ और मिश्री को मिलाकर खाने से पेट में ठंडक भी मिलती है. यह दोनों चीजें आखों के लिए बहुत अच्छी होती हैं.
3- सौंफ और मिश्री मिलाकर खाने से न सिर्फ मुहं में फ्रेशनेस आती बल्कि इसे पाचन की प्रक्रिया तुरंत एक्टिव हो जाती है.
4- सौंफ और मिश्री के सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है. सौंफ और मिश्री मिलाकर खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और शरीर के ब्लड फ्लो में भी सुधार होता है.
5 - आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं तो सौंफ और मिश्री का सेवन करें. इससे न सिर्फ नजर में सुधार होता बलकी यह चश्मा हटाने में भी मददगार साबित हो सकता है.
6 - अगर खांसी और गले में खराश है तो सौंफ और मिश्री मिलाकर खाएं, राहत मिलेगी.
7 - सौंफ और मिश्री मिलाकर खाने से मुंह का PH लेवल बना रहता है और बैक्टीरिया भी दूर रहते हैं
8- मोटापा दूर करने में कारगर-
सौंफ में विटामिन, कैल्शियम और फाइबर की मात्रा पर्याप्त होती है. जिसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है,जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है.
9. इम्यूनिटी बूस्टर –
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सौंफ काफी कारगर होती है. इसमें मौजूद विटामिन सी प्राकृतिक रूप से शरीर को इम्यूनिटी प्रदान करता है. सौंफ और मिश्री के सेवन से आपका मन और शरीर शांत रहते हैं|
10.आलस करता है दूर –
खाना खाने के तुरंत बाद अधिकतर आलस महसूस होता है, और सोने का मन करता है. इसीलिए खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन आलस को दूर करता है और मन को एकाग्र करने में सहायता करता है|
11.मुंह की दुर्गंध दूर करता है –
सौंफ का सेवन करने से मुंह की दुर्गंध जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
*****************
सौंफ का पानी -
अगर आप सौंफ को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो यह सौंफ के सेवन का एक आसान तरीका हो सकता है. इसके लिए एक चम्मच सौंफ को रातभर के लिए एक गिलास पानी में फिगोकर रख दें. सुबह इस पानी का सेवन कर सकते हैं. सौंफ का पानी डिटॉक्स वाटर की तरह काम करता है और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है. इस पानी का नियमित तौर पर सेवन करने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, जिसमें वजन घटाने में मदद मिल सकती है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है.
सौंफ की तासीर
सौंफ की तासीर गर्म होती है, गर्मियों में वायु का संचय होता है | यही कारण है कि गर्मियों में सौंफ का इस्तेमाल काफी होता है. सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई मिनरल्स होते हैं.
सौंफ खाने से साफ होता है गला, दमकती है स्किन, दूर भागती है एसिडिटी..!!
***********************************************************
1. पेट के लिए लाभकारी-
सौंफ (Saunf) के रोजाना इस्तेमाल से पेट में कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसके लिए सौंफ को मिश्री के साथ पीसकर चूर्ण बना लें और लगभग 5 ग्राम चूर्ण को सोते समय गुनगुने पानी के साथ लें। इससे कब्ज और गैस की समस्या के साथ पेट की अन्य समस्याओं से भी निजात मिलती है। पेट सही रहने पर आप तमाम बीमारियों से दूर रहते हैं।
सौंफ (Saunf) का सेवन आँखों की रोशनी को बढ़ाता है। रोजाना खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खाएं या फिर आधा चम्मच सौंफ का चूर्ण मिश्री में मिलाकर रात को सोते समय दूध के साथ लें। दूध की जगह पानी का भी इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इससे आँखों को काफी लाभ मिलता है।
3. खांसी को करे छूमंतर-
10 gm सौंफ (Fennel) के अर्क को शहद में मिलाकर दिन में 2 से 3 बार सेवन करने से खांसी दूर हो जाती है। अन्य उपाय में, एक चम्मच सौंफ और 2 चम्मच अजवाइन को आधा लीटर पानी में उबाल लें फिर इसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर छान लें। इस काढ़े की 3 चम्मच को 1-1 घंटे के अंतराल पर पीने से खांसी में लाभ मिलता है। सौंफ को मुँह में रखकर चबाने से सूखी खांसी शांत होती है।
4. सौंफ बढ़ाए त्वचा में ग्लो-
स्वास्थ्य में लाभकारी होने के साथ साथ सौंफ सौंदर्य को भी बढ़ाती है। रोजाना सुबह शाम सौंफ खाने से खून साफ़ होता है जो कि त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से त्वचा में चमक भी आती है।
5. लूज़ मोशन
यदि आपको लूज़ मोशन हो रहे हों तब भी सौंफ आपके बहुत काम आ सकती है। सौंफ को पीसकर उसमे बूरा (पिसी चीनी) मिलाकार पानी के साथ फांक लें। लूज़ मोशन में आराम मिलेगा।
6. मुंह के छाले-
अगर आपके मुंह में छाले पड़ गए हैं तो सौंफ फायदेमंद साबित होगी। इसके लिए एक गिलास पानी में 40 ग्राम सौंफ डालें। इसके बाद पानी को तब तक उबाले जब तक आधी गिलास न हो जाए। इसमें जरा सी भुनी फिटकरी मिलाकर दिन में दो बार गरारे करने से लाभ होगा।
सौंफ के कुछ अन्य लाभ -
सौंफ चबाने से बैठा हुआ गला भी साफ हो जाता है। रोजाना सुबह-शाम खाली सौंफ खाने से खून साफ होता है जो कि त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इससे त्वचा दमकती है। वैसे तो सौंफ का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इससे कई प्रकार के छोटे-मोटे रोगों से निजात मिलती है।
[जानिये, लोग भोजन के बाद क्यों खाते हैं सौंफ, पान और इलायची…]
बच्चों को पेट की समस्या होने पर दो चम्मच सौंफ का चूर्ण दो कप पानी में अच्छी तरह उबाल लेना चाहिए। इसके बाद एक चौथाई पानी शेष रहने पर छानकर ठंडा कर लें। इसे एक-एक चम्मच की मात्रा में दिन में तीन-चार बार पिलाने से पेट का, अपच, उलटी (दूध फेंकना), मरोड़ जैसी शिकायतें दूर हो जाती हैं।
सौंफ की ठंडाई बनाकर पीने से गर्मी शांत होती है। हाथ-पाव में जलन होने की शिकायत होने पर सौंफ के साथ बराबर मात्रा में धनिया कूटकर उसमें मिश्री मिलाकर खाना खाने के बाद 5 से 6 ग्राम मात्रा में लेने से कुछ ही दिनों में आराम मिल जाता है।
सौंफ, धनिया और मिश्री का समभाग चूर्ण 6 ग्राम की मात्रा में भोजन के बाद लेने से हाथ-पांव, एसिडिटी और सिरदर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर इसका चूर्ण बना लें। खाना खाने के बाद दो चम्मच दो महीने तक ये चूर्ण लेने से मस्तिष्क की कमजोरी दूर होती है।
* उलटी, प्यास, जी मिचलाना, पित्त-विकार, जलन, पेटदर्द, पेचिश, मरोड़ जैसी बीमारियों में सौंफ काफी फायदा करती है। इनमें से कोई सी समस्या होने पर थोड़ी सी सौंफ खा लेनी चाहिए। अगर गले में खराश हो गई है तो सौंफ चबाना फायदेमंद होता है।
बादाम, सौंफ और मिश्री तीनों बराबर भागों में लेकर पीसकर भर दें और रोज दोनों टाइम खाने के बाद एक चम्मच लेने से स्मरणशक्ति बढ़ती है। वहीं, 5-6 ग्राम सौंफ लेने से लीवर ठीक रहता है और आंखों की रोशनी बढ़ती है
* आधी कच्ची सौंफ का चूर्ण और आधी भुनी सौंफ के चूर्ण में हींग और काला नमक मिलाकर 2 से 6 ग्राम मात्रा में दिन में तीन-चार बार इस्तेमाल कराएं। इससे गैस और अपच की समस्या दूर हो जाती है।
भूनी हुई सौंफ और मिश्री समान मात्रा में पीसकर हर दो घंटे बाद ठंडे पानी के साथ फांकने से दस्त और पेचिश में आराम मिलता है। सौंफ कब्ज को दूर करती है।
सोंफ के चमत्कारिक लाभ -
-------------=-
सौंफ और मिश्री का समान मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना कर रख ले। खाने के बाद इस मिश्रण के दो चम्मच सुबह शाम दो महीने तक सेवन करने से दिमागी कमजोरी दूर हो जाती है तथा मंदाग्नि भी दूर होती है।
सौंफ, धनिया व मिश्री समान मात्रा में लेकर चूर्ण बनाकर भोजन के बाद एक चम्मच लेने से हाथ-पाँव और पेशाब की जलन, एसिडिटी व सिरदर्द का उपचार हो जाता है।
बच्चों के पेट के रोगों में दो चम्मच सौंफ का चूर्ण एक गिलास पानी में एक चौथाई पानी शेष रहने तक अच्छी तरह उबाल कर काढ़ा बना ले और छानकर ठण्डा कर लें। इसे दिन में तीन-चार बार एक-एक चम्मच पिलाने से पेट का अफारा, अपच, उलटी ,प्यास, जी मिचलाना, पित्त-विकार, जलन, पेट दर्द, भूख में कमी, पेचिश मरोड़ आदि शिकायतें दूर होती हैं।
सौंफ, जीरा और धनिये को बराबर मात्रा मिलाकर काढ़ा बनाये इसे सुबह-शाम सेवन से या सौंफ और मिश्री को पीसकर चूर्ण बना ले प्रतिदिन सुबह-शाम दूध के साथ सेवन से बवासीर के रोगो में लाभ होता है।
सौंफ और मिश्री को पीसकर प्रतिदिन दूध के साथ सेवन से खूनी बवासीर से छुटकारा मिलता है। या सौंफ, जीरा और धनियां को मिलाकर काढ़ा बनाये इसमें देशी घी मिलाकर नियमित सेवन करने से खूनी बवासीर से निजात मिलती है।
सौंफ रक्तशोधक एवं चर्मरोग नाशक है। खालिस सौंफ (बिना कुछ मिलाए) एक एक चम्मच सुबह शाम रोजना चबाने से या ठंडे पानी से नियमित सेवन करने से खून साफ हो जाता है और त्वचा भी साफ हो जाती है। प्यास उल्टी जी मिचलाना अजीर्ण पेट में दर्द और जलन पित्त विकार मरोडे आंव आदि में भी सौफ का सेवन बेहद लाभकारी होता है।
बुखार में रोगी यदि बार-बार उल्टी करता हो तो हरी सौंफ को पीसकर उसका रस निकालकर थोड़ी-थोड़ी देर बाद रोगी को पिलाएं। या सौंफ का काढ़ा बनाकर, छानकर इसमें थोड़ी सी मिश्री मिलाकर रोगी को पिलाएं तथा सौंफ के चूर्ण का सेवन करने से भी उल्टी बंद हो जाती है।
सौंफ, कालानमक और कालीमिर्च को 10 : 2 : 1 के अनुपात में लेकर पीस ले और सुबह-शाम खाना खाने के बाद एक चम्मच गर्म पानी के साथ लेने से कब्ज और कब्ज से उत्पन्न गैस, मरोड़ व पेट दर्द भी ठीक होता है। सौंफ और हरड़ को बारीक पीसकर चूर्ण बना लें। रात को खाना खाने के बाद यह चूर्ण सेवन करने से कब्ज दूर हो जाती है। अथवा बराबर का जीरा और सौंफ ले और दो दो गुना मात्रा में एलोवेरा का गूदा और सोंठ को मिलाकर पीस ले और छोटी-छोटी गोलियां बना लें और कब्ज के लिए एक गोली सुबह-शाम पानी के साथ ले। सौंफ की जड़ को सुबह-शाम सलाद के रूप में सेवन करने से कब्ज नष्ट होता है।
सौंफ को घी में भून कर इसमें मिश्री मिलाकर चूर्ण बना लें। यह चूर्ण हर रोज एक चम्मच 3 बार ठंडे पानी के साथ सेवन से आंव दस्त में आराम होता है। सौंफ का तेल, मिश्री में मिलाकर हर रोज तीन चार बार सेवन करने से दस्त में आंव आना बंद होता है। अथवा 4 : 2 :1 के अनुपात में सौंफ, बेलगिरी और ईसबगोल का मिश्रण बना ले इस चूर्ण के सेवन करने से आंव दस्त बंद हो जाता है। या सौंफ, धनिया और भुना हुआ जीरा ये सब बराबर मात्रा में लेकर खूब पीस ले थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिन में तीन बार मट्ठे के साथ सेवन करे आंव दस्त में आराम मिलेगा ।
सौंफ और छोटी हरड़ सामान मात्रा में लेकर घी में भून लें और कुल मात्रा के बराबर मिश्री मिलाकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण का सेवन करने से दस्तो में आराम आता है। और लस्सी, दही या रस के साथ सौंफ का चूर्ण पीने से दस्त में आंव व खून आना बंद होता है।
सौंफ, अजवायन और जायफल इन सब के चूर्ण को थोड़े सौंफ के रस के साथ दस्त वाले रोगी को पिलाएं आराम मिलेगा ।
सौंफ एक चम्मच धनिया एक चम्मच, जीरा आधा चम्मच और बराबर मात्रा में एक कलि वाला लहसुन लेकर बारीख पीस लें इच्छानुसार सेंधा नमक मिलाकर एक-एक चम्मच दिन में तीन चार बार मट्ठा के साथ सेवन से बार-बार का दस्त आना ठीक हो जाता है। और शरीर में पानी की कमी भी नहीं आएगी।
सौंफ को थोड़ा भूनकर मिश्री या शक्कर के साथ मिलाकर पीने से अथवा भुनी सौंफ, भुनी सोंठ और भुनी हरड़ 3 : 3 : 1 के अनुपात में मिलाकर खूब पीस ले। इसमें खण्ड या बूरा मिलाकर दो चम्मच दिन में 3 बार सेवन करने से दस्तो में आराम मिलता है।
यदि जिगर या प्लीहा रोग हो जाएं तो सौंफ से काबू में लाए जा सकते हैं। पेशाब जलन के साथ आता हो तो सौंफ का चूर्ण ठंडे पानी से, दिन में दो बार लेना फायदेमंद रहता है।
धनिया, सौंफ और मिश्री समान मात्रा में मिलाकर पीस लें इस चूर्ण का खाना खाने के बाद एक चम्मच हर रोज लगभग दो माह तक सेवन करने से हाथ परों में जलन छाती की जलन, नेत्रों की जलन, पेशाब की जलन व सिरदर्द की शिकायत दूर हो जाती है। चक्कर आना, अफरा, एसिडिटी व कमज़ोरी दूर होती है नींद नियमित होती है, नेत्र की ज्योति व याददस्त भी बढ़ती है
सौंफ में कॉलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने की क्षमता होती है अत: भोजन के बाद सौंफ और मिश्री अवश्य चबाये जिससे हाजमा भी दुरूस्त रहता है। लीवर और आंखों की ज्योति भी ठीक रहती है। प्रतिदिन दो से पांच ग्राम सौंफ नियमित सेवन से मोतियाबिन्द ठीक हो जाता है।
आँखों की रोशनी की बेहतरी के लिए सौंफ, बादाम और मिश्री बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। सुबह-शाम इस चूर्ण का एक चम्मच पानी के साथ दो महीने तक लगातार सेवन करने से आंखों की कमजोरी दूर हो जाती है।
हरी सौंफ का रस गाजर के रस में मिलाकर तीन माह तक सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है तथा रात को न दिखाई देने (रतौंधी) वाले को भी दिखाई देने लगता है।
कच्ची व भुनी सौंफ बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना ले दो चम्मच चूर्ण मठ्ठे के साथ सेवन करने से अतिसार (दस्तो) में लाभ होता है। तथा इस सौंफ चूर्ण को सुबह शाम भोजन के बाद पानी के साथ दो माह तक नियमित सेवन करने से नेत्र ज्योति में भी वृद्धि होती है।
सौंफ और मिश्री समान भाग लेकर पीस लें। इसकी एक चम्मच मात्रा सुबह-शाम पानी के साथ दो माह तक लें। इससे आँखों की कमजोरी दूर होती है तथा नेत्र द्रष्टि मजबूत होती है।
सौंफ का चूर्ण बनाकर रात को सोते समय मिश्री मिले दूध या पानी के साथ लेने से आंखों की रोशनी बढ़ती हैं। भोजन के बाद नियमित सौंफ खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। पाचन क्रिया में सुधार आता है और मूत्र रोग भी दूर होते है।
तवे पर भुनी हुई सौंफ के मिश्रण से अपच, एसिडिटी और दस्तो में भी बहुत लाभ होता है।
अच्छी उबली हुई एक चम्मच सौंफ को दिन में तीन बार लेने से अपच, अस्थमा, कफ और खांसी के इलाज के लिए काफी फायदेमंद है।
सौंफ और धनिया बराबर मात्रा में कूट-छानकर मिश्री मिलाकर खाना खाने के बाद एक चम्मच लेने से कुछ ही दिनों में हाथ-पाँव की जलन में आराम आता है।
सौंफ के चूर्ण को शकर के साथ बराबर मिलाकर लेने से हाथों और पैरों की जलन दूर होती है।
*चमत्कारी सौंफ*
सौंफ एक ऐसी औषधीय मसाला है जो मुखवास से लेकर सब्जियों में स्वाद बढ़ाने के लिए प्रयोग की जाती है।
सौंफ के अनेक लाभ है जो प्रतिदिन प्रयोग करने से शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाने में सहायक होती है।
●सौंफ वाला दूध बनाने के लिए एक गिलास दूध में आधा चम्मच सौंफ मिलाकर दूध को उबाल लें। इससे सौंफ का अर्क दूध में आ जायेगा जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा फिर इस दूध को छान कर पिएँ।
*जानें रोजाना दूध में सौंफ मिलाकर पीने से होने वाले 9 फायदे*--
1. ये कोलेस्ट्रोल के लेवल को बेलेन्स रखता है और हार्ट की बीमारियों से बचाता है।
2. इसमें कैल्शियम होता है जिससे हड्डियाँ मजबूत होती है और जोड़ों के दर्द से बचाव होता है।
3. इसमें एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टीज होती है। इससे पिम्पल्स ठीक होते है और चेहरे की चमक बढती है।
4. इससे बॉडी का मेटाबोलिज्म बढ़ता है। यह वजन कंट्रोल करता है और मोटापे से बचाता है।
5. इसमें एस्पार्टिक एसिड होता है। जिससे कब्ज, एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम दूर होती है और डाईजेशन ठीक रहता है।*
6. इससे आँखें हेल्दी रहती है। और आँखों को मोतियाबिंद जैसी प्रॉब्लम से बचाता है।
7. इससे बॉडी के टाॅक्सिन्स दूर होते है और यूरिन इन्फेक्शन से बचाता है।
8. इसमें पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
9. इसमें आयरन होता है, यह एनीमिया यानि खून की कमी से बचाता है।
नोट:-जिनको दूध नही पचता है वह सौंफ के साथ थोड़ी सोंठ भी मिलाए और फिर प्रयोग करके देखें।
क्या जानते हैं आप, बहुमूल्य औषधि सौंफ के बारे में?
यही अपनी वाली सौंफ !
भोजन या स्वल्पाहार करना तो हम भारतीयों के जीवन मे आम बात है, लेकिन आप ये नहिंजन्ते होंगे कि यह वैज्ञानिक तौर पर भी सटीक आदत या रिवाज है। क्यो? बताता हूँ...
स्वघोषित राष्ट्रीय नाश्ता पोहा बनाना हो, या फिर ऐसे ही कोई चटपटा व्यंजन जैसे पकोड़ा, बड़ा, समोसा, खस्ता आदि आदि...। सौंफ कहीं न कही अपना स्थान ढूंढ ही लेता है। सौंफ एक बहुत सुगन्धित मसाला है और इसमें उड़नशील तेल पाया जाता है जो इसके औषधीय गुणों के लिए उत्तरदायी है। यह भोजन में एक विशिष्ट सुगंध लाता है जिस के कारण इसका अक्सर भारतीय खाना पकाने में इस्तेमाल किया जाता है। यह माउथ फ्रेशनर से लेकर मसाले तक खूब फेमस है। लेकिन औषधीय गुणों के कारण कई रोगों के उपचार की भी बहुमूल्य दवा है। भारतीय जीवन शैली में दूध पीना एक आम बात है। रोजाना दूध में इसे डालकर पीने से कब्ज खत्म, पेट की चर्बी, गैस आदि में आराम मिलता है साथ ही आँखों की रोशनी के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। सौंफ वाला दूध बनाने के लिए एक गिलास दूध में आधा चम्मच सौंफ मिलाकर दूध को उबाल लें फिर इसे छन्नी से छानकर पिएं। इससे सौंफ का रस दूध में आ जाएगा।
वैसे एक रहस्य की बात बताऊँ कि पुराने समय मे दूध से दही बनाने के लिए या तो इसे विशेष मिट्टी के बर्तन में रखा जाता था, या फिर खास लकड़ियों से बने बर्तन में। कुल मिलाकर विज्ञान यह था कि इन सभी में लैक्टोबैसिलस नामक बैक्टीरिया रहते थे जो दूध को दही में बदल देने की प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार होते हैं। अपनी सौंफ भी प्राकृतिक रूप से यही कार्य करती है। मान लिजिये कि आपके पास न तो विशेष मिट्टी का पात्र है और न ही विशेष लकड़ी का ज्ञान है तो फिर ऐसे में यह ताजी सौंफ ही आपके काम आएगी क्योंकि इसमें प्राकृतिक रूप से लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया/ लैक्टोबैसिलस पाये जाते हैं। एक बर्तन में दूध डालकर ताजी सौंफ डालकर रख दें, सुबह दही तैयार मिलेगा। इसीलिये सामान्य दूध की तुलना में सौंफ वाला दूध अधिक पाचक होता है। सौंफ के वैसे तो अनेक उपयोग है जिनमे से सबसे अधिक प्रचलित मुखवास याने माउथ फ्रेशनर वाला ही है। माउथ फ्रेशनर के तौर पर भोजन के बाद जब सौंफ चबाई जाती है तो यह आपकी लार ग्रंथियों को तीव्रता से उत्तेजित करने का कार्य करती है और पल भर में ही ढेर सारी लार बनती है जो पेट मे जाकर भोजन को पचाने में मदद करती है। अब लार में पाचक रस नही होते ऐसा मत बोल दीजियेगा।
भोजन के बाद क्यो सर्व की जाती है सौंफ मिश्री
आपने अक्सर शादी में या होटल में खाने सौंफ रखी देखी होगी जिसका प्रयोग आप खाने के बाद के लिए करते हैं. खाने के बाद अक्सर लोग सौंफ खाते हैं और ये ज्यादातर रेस्टोरेंट में दिखाई देती हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि खाने के बाद सौंफ क्यों खाई जाती है ? दरअसल खाने के बाद सौंफ इसलिए खाई जाती है क्योंकि इसे खाने से आपकी पाचन क्रिया झट से काम करेगी और आपका खाना अच्छे से पच जाता है!
इसमें अगर मिश्री और चीनी का मिश्रण हो तो और भी अच्छा है क्योंकि सौंफ और चीनी को एक साथ मिलाकर खाने से आपका पाचन क्रिया दुरुस्त रहेगा और खाना बहुत अच्छे से डायजेस्ट हो सकता है. क्यों खाई जाती है खाने के बाद सौंफ ये तो आपको बता दिया लेकिन इसके अलावा भी इसके कई गुणकारी लाभ होते हैं, चलिए आपको बताते हैं!
दरअसल , मसाले से युक्त भोजन खाने के बाद मुंह से बदबू आने लगती है, जिसे दूर करने के लिए सौंफ और मिश्री खाया जाता है। ये प्रयोग बहुत ही अच्छा है, अगर आपको यकीं नहीं है तो आप भी खाने का बाद मुह की स्मेल को सुंघिये, उसके बाद कुछ सौंफ और मिश्री खा लीजिए फिर दोबारा से स्मेल को सुंघिये आपको खुद महसूस हो जाएगा और आप फ्रेश फील करेंगे।
हर दिन सौंफ खाने से आपके आंखो की रोशनी भी ठीक रहती है. अगर आप चाहें तो इसमें मिश्री भी मिला सकते हैं!
हर दिन अगर आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट सौंफ खाने से खून साफ होता है और त्वचा में भी चमक आती है!
सौंफ में कैल्शियम, पोटेशियम के अलावा आयरन और सोडियम जैसे औषधीय तत्व पाये जाते हैं. इसका हर दिन सेवन करने से आपकी बॉडी में होने वाली ये सारी कमियां खत्म हो जाएंगी!
हर दिन सौंफ का प्रयोग करने से खांसी, मुंह के छाले और लूज मोशन जैसी बीमारियां नहीं होती और अगर हो गई है तो ऐसे में सौंफ का सेवन समय-समय पर करते रहें!
बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए मिश्री एक अच्छा विकल्प हो सकता है। मिश्री को मस्तिष्क के लिए प्राकृतिक दवा के रूप में भी उपयोग किया जाता है। रॉक शुगर याददाश्त सुधार करने और मानसिक थकान (mental fatigue) को दूर करने में मदद करता है। आप अपने बच्चों को रात में सोने से पहले गर्म दूध के साथ मिश्री पिलाएं। यह स्मृति में सुधार (Memory improvement) के लिए एक अच्छा और प्रभावी प्राकृतिक उपाय होता है।
महिलाओ के गर्भावस्था (Pregnancy) एक ऐसी स्थिति होती है जहां उन्हें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में कई प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इस स्थिति में महिलाएं अक्सर अवसाद ग्रस्त देखी जा सकती हैं। जो कि उनके स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल होता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान उन्हें मिश्री का सेवन करना चाहिए। मिश्री अवसाद (Depression) को दूर करने में मदद करती है। यह उन माताओं के लिए भी फायदेमंद होता है जो स्तनपान करा रही हैं।
मिश्री और लाल इलायची को लेकर बारीक पीस लें। फिर इस चूर्ण को सरसों के तेल में डालकर 2 घंटों तक रहने दें। 2 घंटे के बाद इस तेल को छानकर एक शीशी में भर लें। इस तेल की 3-4 बंदे रोजाना सुबह-शाम कान में डालने से बहरेपन का रोग दूर हो जाता है।
मिश्री, मोटी सौंफ, सूखा धनिया को बराबर मात्रा में पीसकर 1 चम्मच सुबह पानी के साथ लेने से मोटापा दूर होता है।
50 ग्राम सूखे हुए कमल के फूल और 50 ग्राम मिश्री को एक साथ मिलाकर पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को 1 चम्मच गर्म दूध के साथ फंकी लेने से सिर्फ 1 ही हफ्ते में ही नकसीर (नाक से खून बहना) का रोग दूर हो जाता ह!
विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए मिश्री का उपयोग किया जाता है। लेकिन आयुर्वेदिक औषधी के रूप में उपयोग करने पर ही मिश्री फायदेमंद होती है। अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य पर इसके कुछ प्रतिकूल प्रभाव (Adverse effect) भी हो सकते हैं।
फाइबर(Fiber) की अच्छी मात्रा होने के कारण यह आपके पाचन के लिए अच्छा होता है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपको पेट से संबंधित समस्याएं जैसे पेट दर्द, दस्त (Diarrhea) आदि की समस्या हो सकती है।
मिश्री में शीतलन प्रभाव होता है। इसलिए सर्दी खांसी (cold, cough) का उपचार करते समय इसका केवल औषधी के रूप में उपयोग करें।
अनिंद्रा-
2 चमच्च सौंफ लेके 2 गिलास पानी मे डाल दो फिर उसको इतना उबालें की आधा गिलास शेष रहने पर उतार छान कर उसमे एक गिलास गाय का दूध और आधी चमच्च घी मिला के सेवन करें। चमत्कारी लाभ होगा।
इसी तरह काढ़ा बना के उतार कर छान कर उसमे दो चुटकी के करीब सेंधा नमक मिला कर सुबह शाम काढ़ा बना कर पियें तो अत्यंत लाभ होता है।
15 से 20 दिन करें।
Comments
Post a Comment