सुपारी
सुपारी खाने के फायदे =
=-०=-=-=-=-=-=-=-=-=-=
सुपारी अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भरपूर है,
1. उल्टी रोकने में मदद करे सुपारी =
सुपारी में कई ऐसे सक्रिय तत्व मौजूद हैं, जो आपके जी मिचलाने की समस्या में आराम लाते हैं। यदि आपको बार-बार उल्टी आ रही है या ऐसा मन हो रहा है, तो सुपारी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
2. सुपारी से करें दांत दर्द का इलाज =
सुपारी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में एक एनाल्जेसिक के रूप में काम कर सकते हैं। जिन लोगों को दांत में दर्द है, उनके लिए सुपारी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है।
3. मुंह के छालों को ठीक करें =
सुपारी में ठंडक प्रदान करने वाले गुण होते हैं, जो मुंह में हुए छालों के दर्द से आराम प्रदान करती है। साथ ही सुपारी में सूजन व लालिमा कम करने वाले गुण भी होते हैं, जो अल्सर को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं।
4. दस्त रोकने में कारगर है सुपारी =
सुपारी में कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो पेट व आंतों की कार्य प्रक्रिया को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। सुपारी का सेवन करने से दस्त जैसी समस्याओं को दूर भी किया जा सकता है।
सुपारी का उपयोग कैसे करें -
सुपारी के चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ
चाय या दूध में डालकर
काढ़ा बनाकर
पीसकर त्वचा पर लेप लगाकर
Comments
Post a Comment