Posts

अंकुरित मेथी

  अंकुरित मेथी कड़वी, पौष्टिक, ज्वर एवं कृमिनाशक होती हैं। यह भूख बढाती हैं और हृदय को असीम शक्ति प्रदान करती हैं। नियमित रूप से अंकुरित मेथी का सेवन करते रहने से बालो का झड़ना बंद हो जाता हैं। चाय का स्वाद बढ़ाने में भी अंकुरित मेथी का उपयोग किया जाता हैं। इस चाय के सेवन से खांसी और ब्रोंकाइटिस इत्यादि श्वसन तंत्र के विकार दूर होते हैं। इस से मुंह की दुर्गन्ध भी दूर होती हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए यह विशेष लाभप्रद हैं। अंकुरित मेथी खाने के फायदे - अंकुरित मेथी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंकुरित मेथी में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही पेट संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। - अंकुरित मेथी का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। इसलिए अगर कोई बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो उसको रोजाना अंकुरित मेथी का सेवन करना चाहिए। इससे वजन आसानी से कम होता है। - अंकुरित मेथी का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) को भी कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि अ...

अदरक

  अदरक को बारीक काटकर थोड़ा सा काला नमक लगाकर 6 ग्राम की मात्रा में दिन में एक बार, 10 दिन तक भोजन से पहले खाएं। इससे हाज़मा ठीक होगा, भूख लगेगी, पेट की गैस, कब्ज दूर होगी, मुंह का स्वाद ठीक होगा, भोजन की और रूचि बढ़ेगी। जीभ और कंठ में चिपटा बलगम साफ़ होगा। सौंठ (सूखी अदरक) और सौंठ की पांच गुनी अजवायन पीसकर निम्बू के रस में तर कर लें। इसे छाया में सुखाकर नमक मिला लें। सुबह शाम पानी से एक चम्मच लें। इससे पाचन विकार, वायु पीड़ा, खट्टी डकारे ठीक होती हैं। सौंठ, हींग और काल नमक इन तीनो को बराबर मिला कर चूर्ण बना लीजिये, ये चूर्ण गैस को बाहर निकालता है। पेट फूलता हो, बदहज़मी हो, अदरक के टुकड़े देशी घी में सेंककर स्वादानुसार नमक डालकर दो बार नित्य खाएं। इससे पेट के सामान्य रोग ठीक हो जायेंगे। एक चम्मच अदरक का रस चौथाई कप पानी में मिलाकर पियें। यह पाचन संस्थान के हरेक रोगों में लाभदायक है। जब कभी पेट खराब हो, अदरक का सेवन करें। अदरक के बारीक टुकड़े कर लें, इन्हें नागरबेल के पान (खाने का पान) में सुपारी की तरह डालकर पान को लपेट लें तथा एक लौंग ऊपर से चुबा दें। इस प्रकार पान में अदरक के टुकड़े भरकर ...

काली इलायची

  काली इलायची (Black Cardamom) का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है. काली इलायची औषधीय गुणों का भंडार है. ये खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है, साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. काली इलायची में मौजूद पोषक तत्व कई जानलेवा बीमारियों को दूर करने का काम करते हैं. -==-=-=-=--=-= मुंह की बदबू दूर करे इलायची में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं. ये मुंह में मौजूद बैक्टीरियाज का खात्मा करके बदबू दूर करने का काम करती है. काली इलायची मसूड़ों का इंफेक्शन भी दूर कर देती है. पाचन में फायदेमंद काली इलायची पाचन के लिए फायदेमंद है. इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां दूर हो जाती हैं. काली इलायची के सेवन से पेट फूलने की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है. पथरी का खतरा दूर करे इसमें मौजूद गुण बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. ये किडनी को साफ करती है. काली इलायची के सेवन से पथरी का खतरा दूर हो जाता है. दिल के लिए फायदेमंद काली इलायची में मौजूद न्यूट्रिएंट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इसे खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. ये दिल की धड़कन ...

धनिया

  धनिया के औषधीय गुण - =--=-=-===--=-=-=-===--=-=-== आमतौर पर सब्जियों में मसाले और सुगंध के लिए इस्तेमाल होने वाला धनिया भारत के लगभग हर हिस्से में पैदा किया जाता है। धनिया के हरे पत्ते और बीजों को हर भारतीय रसोई में देखा जा सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर धनिये का वानस्पतिक नाम कोरिएंड्रम सटाईवम है। मसालों के अलावा इसे आदिवासी अनेक हर्बल नुस्खों में भी उपयोग में लाते हैं। चलिए आज जानते हैं धनिया के औषधीय गुणों और इससे जुडे आदिवासी हर्बल फार्मूलों के बारे में… 1. सौंफ, मिश्री व धनिया के बीजों की समान मात्रा लेकर चूर्ण बना कर 6-6 ग्राम रोजाना खाने के बाद लेने से एसिडिटी, आंखों की जलन, पेशाब में जलन व सिरदर्द दूर होता है। 2.हाथ-पैर में जलन की शिकायत होने पर सौंफ के साथ बराबर मात्रा में धनिया के बीजों और मिश्री को कूट कर खाना खाने के बाद 5-6 ग्राम मात्रा में लेने से कुछ ही दिनों में आराम मिल जाता है। 3. कच्ची गंवार फलियों को पीसकर उसमें टमाटर और धनिया की हरी पत्तियों को डालकर चटनी तैयार करें व इसका रोजाना सेवन करें। इससे आंखो की राेशनी बेहतर होती है और लगातार सेवन से कई बार चश्मा भी उत...

मैथीदाना

  ==-=--=-==- मैथीदाना, जितने साल जिसकी आयु हो उतने दाने लेकर धीरे-धीरे खूब चबा-चबाकर रोजाना प्रात: खाली पेट, या शाम को पानी की सहायता से सेवन करने चाहिए, अगर चबाने में दिक्कत हो तो पानी की सहायता से निगल सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति सदैव निरोग और चुस्त बना रहेगा और मधुमेह, जोड़ों के दर्द, शोथ(सूजन), रक्तचाप, बलगमी बीमारियां, अपचन आदि अनेकानेक रोगों से बचाव होगा। वृध्दावस्था की व्याधियां जैसे सायटिका, घुटने का दर्द, हाथ-पैरों का सुन्न पड़ जाना, मांसपेशियों का खिचाव, भूख न लगना, बार-बार मूत्र आना, चक्कर आना आदि, उसके पास नही फटकेगी। ओज, कान्ति और स्फूर्ति में वृद्धि होकर व्यक्ति दीर्घायु होगा। मेथीदाना सेवन के तरीके। यद्यपि अलग-अलग बिमारियों के इलाज के लिए मैथीदाना का प्रयोग कई प्रकार से किया जाता है जैसे मैथीदाना भिगोकर उसका पानी पीना या भिगोये मैथीदाना को घोट छानकर पीना, उसे अंकुरित करके चबाना या रस निकालकर पीना, उसे उबालकर उसका पानी पीना या सब्जी बनाकर खाना, खिचड़ी या कढी पकाते समय उसमे डालकर सेवन करना, सबूत मैथीदाना प्रात: चबाकर खाना और रात्रि में पानी संग निगलना, भूनकर या वैसे ह...

राई

 राई का पहाड़ नहीं, राई में छुपे हैं सेहत के राज़… जाने इसके गुण – -=-=-=-=-=-=-= राई। भारतीय मसालों में सबसे नन्हा मसाला। इसकी गिनती सरसों की जाति में होती है। इसका दाना छोटा व काला होता है। इसके बारें में कहावत है कि राई का पहाड़ मत कीजिए यानी छोटी सी बात का बतंगड़ ना बनाएं… यह छोटा सा दाना अपने आप में सेहत के राज छुपाए हैं आइए जानें इसके अनेक गुण : – राई का प्रमुख गुण पाचक होता है। पेट के कीड़े इसका पानी पीने से मर जाते हैं। हैजे में राई को पीस कर पेट पर लेप करने से उदरशूल व मरोड़ में आराम मिलता है। इसकी पुल्टिस बना कर दर्द वाली जगह पर सेंक किया जाए तो तुरंत राहत मिलती है। राई के लेप से सूजन कम होती है। गर्म पानी में राई डालने से राई फूल जाती है। उसके गुण पानी में पहुंच जाते हैं। इस पानी को गुनगुना सहने योग्य कर किसी टब में  कमर तक भर कर बैठा जाए तो सभी प्रकार के यौन रोग प्रदर, प्रमेह आदि में बेहतर सुधार आता है। इसे पीस कर शहद में मिलाकर सूंघने से जुकाम में आराम मिलता है। मिर्गी-मूर्च्छा में मात्र राई पीस कर सूंघाने से फायदा होता है। राई के तेल में बारीक नमक मिलाकर मंजन करने...

लौंग | लवंग | Clove

 आयुर्वेद में  लवंग का नाम लव भी है   तासीर  - यह  लघु,  स्निग्ध,  तीक्षण  है|   यह ठंडी है  कुछ लोग यह भी सोचते हैं  कि लवंग गरम है  क्योंकि खाने के बाद यह जीभ पर लगती है  परंतु यह इसके  तीक्ष्ण गुण के कारण है|  रस   यह  तिक्त और कटु रस का  है, मतलब तीखा और कड़वा है | जिसके कारण  यह  पित्त और कफ पर काम करेगा  कड़वा  है  तो पित्त को कम करेगा  कड़वा है  तीखा  तो कफ का काम करेगा  तीक्षण  गुण होने के कारण क्या होगा कि जहां भी कफ  के कारण दर्द होगा जैसे  कुछ लोगों को  दांतों में कृमि हो जाते हैं जिसके कारण दर्द होता है | कुछ लोगों के मुंह से लार आती रहती हैं  या मुंह में भारीपन लगता है  यह जीभ के ऊपर एक परत बन जाती है|  सिर भारी होकर सिर दर्द होना, तब   लॉन्ग खाना,  लोंग तेल लगाना,  या लवंग की सुगंध लेना  फायदेमंद होता है  इसके  तीक्ष्ण गुण  होने के कारण  कृमि ...