लौंग | लवंग | Clove
आयुर्वेद में लवंग का नाम लव भी है
तासीर - यह लघु, स्निग्ध, तीक्षण है|
यह ठंडी है कुछ लोग यह भी सोचते हैं कि लवंग गरम है क्योंकि खाने के बाद यह जीभ पर लगती है परंतु यह इसके तीक्ष्ण गुण के कारण है|
रस यह तिक्त और कटु रस का है, मतलब तीखा और कड़वा है | जिसके कारण यह पित्त और कफ पर काम करेगा कड़वा है तो पित्त को कम करेगा कड़वा है तीखा तो कफ का काम करेगा
- तीक्षण गुण होने के कारण क्या होगा कि जहां भी कफ के कारण दर्द होगा जैसे कुछ लोगों को दांतों में कृमि हो जाते हैं जिसके कारण दर्द होता है |
- कुछ लोगों के मुंह से लार आती रहती हैं या मुंह में भारीपन लगता है यह जीभ के ऊपर एक परत बन जाती है|
- सिर भारी होकर सिर दर्द होना, तब लॉन्ग खाना, लोंग तेल लगाना, या लवंग की सुगंध लेना फायदेमंद होता है
- इसके तीक्ष्ण गुण होने के कारण कृमि के इंफेक्शन, खुजली जैसे चर्म रोग की बिमारियों में इसका तेल लगाना लाभकारी होता है|
- कफ और पित्त को कम करता ,है अंदर जाकर पाचन बढ़ाने में मदद करेगा पाचन बढ़ाने के साथ उस बीमारी में सहायक होगा जिसमे acidity होती है
- ऐसी Acidity जिसमें से मुंह में से खट्टा पानी निकलता है और खाना हजम नहीं होता, सीने में जलन होती रहती है| कुछ लोग जिनको लगता है कि एसिडिटी पित्त की बीमारी है और दूध वगैरा पी लेते हैं जिससे उनकी जलन और बढ़ जाती है और उल्टी भी होने लगती है|
- ऐसे में यह फालतू पानी को निकालने की कोशिश करेगा और जलन को कम करेगा | लघु ,संदिग्ध होने के कारण यह एसिडिटी की बीमारी में बहुत अच्छा है|
- तीक्षण दिन होने के कारण यह लार पर बहुत अच्छा काम करता हैं और उसका स्त्राव बढ़ा देता है|
- जो लोग बहुत ज्यादा खाते हैं और उनकी लार नहीं बनती जिसके कारण खाना हजम नहीं होता तो उनको लवंग जरूर खानी चाहिए
- जिनको मुंह से बहुत ज्यादा दुर्गंध आती है बदबू आती है उसमें यह उपयोगी है
- यह लिवर को एक्टिवेट करती है तो यह उन सब बीमारियों में लाभदायक है जहां लीवर का फंक्शन डाउन होता है जैसे फैटी लिवर
- खाना हजम न होने के कारण पेट में दर्द होता है तो उसमें बहुत लोंग का पानी पीने को दिया जाता है, जिससे पाचन अच्छे से होकर दर्द कम हो जाए |
- अरुचि -खाने में रूचि नहीं होती
- अग्निमांध- जिनकी भूख कम है
- आधमान -जिनको खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा गैस होती है पेट एक दम फूलने लग जाता है पेट दर्द होता है या एसिडिटी के कारण उल्टी जैसे होता है
- छर्दि -खट्टा खट्टा होना जैसे कि उल्टी आएगी
- उदर शूल ,
- कुछ लोग होते हैं कि बस में बैठे ही उल्टी करने लगते हैं ऐसे लोगों को खाने को लोन दिया जाता है ज्यादातर उल्टी पित्त कफ दोष के कारण होती है लोन पित्त कफ दोनों को कम करता है इसीलिए गांव में लोग उल्टी होने पर लॉन्ग या इलायची वैसे एक दे देते हैं
- लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए यह तीक्ष्ण और स्निग्ध दवा है|
- तिक्त और शीत होने के कारण जिनके रक्त के अंदर खराबी है तो उनके खून को साफ करती है| साथ के साथ हृदय को भी ताकत देती है|
- जननांग के आसपास होने वाली फिरंग बीमारी में जो दवा बनती है वह लवंग डालकर बनाई जाती है, और वहां पर लेप लगाने के लिए या खाने के लिए वह औषधि इस्तेमाल होते हैं
- कफहर होने के कारण श्वास वाह संस्थान पर बहुत अच्छा काम करती है जो लोग बोलते हैं कि उनको गर्म दवा लेने से तकलीफ हो जाती है या उनको गर्म दवा देने से त्वचा की या कोई और दिक्कत हो जाती है तो उनके लिए बहुत अच्छी है जिनको कफ, पित्त बढ़ा हुआ है और श्वास की दिक्कत है |
- जिन का कफ सीने में इकठ्ठा हुआ रहता है तो यह छेदन भेदन करके कफ को बाहर निकालता है| और कफ के कारण जो बदबू आती है इस पर भी बहुत अच्छा काम करता है|
- कफ के कारण जिनको बहुत खांसी आ रही है, सांस लेने में तकलीफ हो रही है या हिचकी जैसी दिक्कत हो रही है तो ऐसी सारी दिक्कत में यह उपयोगी है
- यह वाजीकरण ,स्तन्यजनक ,स्तन्यशोधक है | क्योंकि है शुक्र धातु तक जाती है उसको स्तंभन (रोकने का ) करने का काम करती है इसलिए जिनको Erectile dysfunction जैसी दिक्कत है, उसमें यह दवा लाभदायक है| ऐसी महिलाएं जिनका दूध अच्छे से नहीं बनता है जो दुग्धपान करवाती उनके लिए लाभदायक है यह स्तन्यशोधक मतलब कि जब बच्चे को दूध पिलाते हैं तो वह उल्टी कर देता है या उसका पूरा पोषण नहीं मिलता है तो यह उपयोगी है | क्योंकि जो मां का दूध है उसमें कोई ना कोई तकलीफ नहीं है वात,पित्त,कफ में से कोई ना कोई दोष बढ़ गया है| अगर पित्त ,कफ बढ़ने से बच्चे में कोई तकलीफ होती है तब अगर मां को लवंग वाली औषधि दी जाये तो यह फायदा करती है|
- अगर गर्भावस्था में पेट में कोई दर्द होता है तो उसमें लवंग और शहद को चाटने को देते हैं| इसका एक काम किडनी के ऊपर भी है यह किडनी में यूरिन लाने में मदद करते हैं मूत्र उत्पत्ति करती की है यह यह पेशाब ज्यादा लाने में मदद करती है
- जिन लोगों को पेशाब ठीक से नहीं होता उनके लिए यह लाभदायक है
- अगर बुखार आने जैसा लग रहा है तो यह उपयोगी है और अगर बुखार आ गया है तो उसको ठीक करने में मदद करेगा इसके सबसे ज्यादा एक्शन कफ है |
- यह मल का पाचन करता है |
- अगर वात,पित्त, कफ में बात करें तो सबसे ज्यादा एक्शन कफ पर, फिर पित्त पर और सबसे कम एक्शन वात पर होता है|
- धातुओं में रक्त को सबसे ज्यादा एक्शन है जो पुरुष है उसमें स्वेद ,मूत्र , पुरष ,उसमें मल का पाचन करता है | शरीर से निकलते हुए श्वास संस्थान से निकलती है मूत्र से निकलती है| पित्त (bile) से निकलती है और स्तन्य से निकलती है | मतलब इतना ज्यादा action शरीर पर है |
अनुपान
- इसका पाउडर 0.5 ग्राम से 1.5 ग्राम शहद के साथ लो | नाभि से नीचे की बीमारी के लिए खाने से पहले लो और ऊपर की बीमारी के लिए खाने के बाद लो |
- अगर तेल लेना है तो 3 -6 ग्राम बताशे के ऊपर डालकर ले सकते है |
इससे बनने वाली अन्य औषधि है |
- लवंगादि वटी
- लवंगादि चूर्ण
- अविपत्तिकर चूर्ण
- स्वर्ण सूतशेखर रस
दूध में लौंग मिलाकर पीने के फायदे
=--==-=--=-=-=-=-=-=-=-==--=-=
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दूध में लौंग मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा लौंग में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले गुण रहते हैं। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: वजन कम करने के लिए इन चाय को करें अपनी डाइट में शामिल, तेजी से कम होगा वजन
पाचन तंत्र बेहतर रखने के लिए दूध में लौंग मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दूध और लौंग का एक साथ सेवन करने से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत रहता है। क्योंकि रात को हर दिन एक गिलास दूध में दो लौंग मिलाकर पीने पेट साफ होता है, जिससे शरीर का पाचन तंत्र बेहतर रहता है। इसलिए रात में सोने से पहले लौंग वाला दूध मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है।
दूध में लौंग मिलाकर पीना दांतों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से आपके दांत मजबूत होंगे। इसके अलावा मुंह की बदबू दूर करने के लिए भी दूध और लौंग का सेवन करना फायदेमंद होता है।
लौंग एक ऐसी चीज है जो हर घर में हर मौसम में मिल जाती है। दांत दर्द एक ऐसी समस्या है जो कभी-कभी अचानक से होने लगती है, ऐसे में दवाई मिलना भी मुश्किल होता है। दांत दर्द में लौंग का तेल बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपके घर में लौंग का तेल न हो तो दांत के नीचे लौंग दबाने से भी दर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा गले में खराश और गले के दर्द में भी लौंग फायदा पहुंचाती है।
*जब सर्दी बढ़ जाए, तो पिएं लौंग की चाय, जरूर जानिए ये 5 फायदे*
1 सर्दी से बचाने के लिए लौंग की चाय बेहद लाभकारी है। लौंग की तासीर गर्म होती है, इसलिए ठंड के दिन में दिन में 2 से 3 बार पीने पर आप सर्दी से बचे रह सकते हैं साथ ही खांसी और जुकाम से भी।
2 अगर आप बुखार से पीड़ित हैं, तो लौंग की चाय पीना आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। इसका प्रयोग करने से आपका बुखार अधिक समय तक नहीं टिक पाएगा और नेचुरल तरीके से ठीक हो जाएगा।
3 शरीर के अंगों और मांस पेशियों में होने वाले दर्द से निजात पाना चाहते हैं, तो लौंग की चाय जरूर पिएं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो लौंग की चाय से दर्द वाले स्थान की सिकाई कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा।
4 पाचन संबंधी समस्याओं में लौंग की चाय असरकारक है। पेट में एसिडिटी होने और पाचन तंत्र की धीमी गति होने पर लौंग की चाय पीना काफी फायदेमंद होता है। इससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से कार्य करता है।
5 दांतों में दर्द होने पर अक्सर लौंग के तेल का प्रयोग किया जाता है। लेकिन लौंग की चाय भी इसके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके अलावा कफ और गले के विकारों के लिए भी लौंग काफ़ी फ़ायदेमंद है
सिर्फ एक लौंग ( Cloves ) रोजाना खाने पर कभी नहीं होती ये भयंकर समस्याएँ !!
=-==-=-=--==-=--==--===
प्रकृति ने वैसे तो हमे बहुत-सी अनुमोल वस्तुएं दी है, पर लौंग एक ऐसी वस्तु हैं जो जितनी छोटी है उतनी ही फायदेमंद भी हैं. यह एक ऐसा फूल है जो हमें पौधे से प्राप्त होता हैं इसे न केवल हम अपनी रसोई में मसालों में प्रयोग करते हैं, बल्कि इसको अनेक तरह की बीमारियों के इलाज के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता हैं. आपको बता दें कि लौंग की तासीर गर्म होती हैं जिससे इसका प्रयोग औषधि के रूप में भी होता हैं. आइए जानते हैं लौंग का सेवन करने से आपके शरीर को होने वाले फायदों के बारे में.
1. साइनस की समस्या
लौंग में यूजेनॉल होता है जो साइनस से राहत पाने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं. साइनस से हमेशा के लिए लौंग को अपनी डाइट में शामिल कर लें. आप साबुत लौंग को सूंघकर भी साइनस से छुटकारा पा सकते हैं. आप गर्म पानी में रोजाना 3-4 चम्मच लौंग का तेल मिलाकर पीएं जिससे इंफेक्शन से राहत मिलेगी और सांस लेने में भी आसानी होगी.
2. लौंग बढ़ाता है इम्यूनिटी
लौंग बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद हैं क्योंकि यह इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम रक्षा करता हैं, और बॉडी को अंदर से इम्यून रखता हैं. लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों की भरपूर मात्रा हैं जो आपकी स्किन में निखार और इम्यूनिटी सिस्टम में मजबूती लाती हैं.
3. पेट की समस्याओं के लिए भी लाभकारी
लौंग गैस्ट्रिक रस के स्राव में सुधार लाकर पाचन क्रिया को सुधारता हैं. उसके लिए आपको 2 लौंग पीसकर आधा कप उबलते हुए पानी में डालना हैं, फिर कुछ ठंडा होने पर इसे पी लें इस प्रकार यह प्रयोग रोजाना 3 बार करने से पेट की गैस में फायदा मिलेगा और गैस, जलन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा.
4. प्रेगनेंसी में भी दिलाएं राहत
लौंग में एंटीसेप्टिक तत्व भी होते हैं, जो गैस को ठीक करने के साथ-साथ आपको उल्टी और मिचली से भी राहत दिलाता हैं. यह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बहुत ही गुणकारी हैं, क्योंकि प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में ज्यादातर महिलाओं को सुबह के वक्त उल्टी व जी मिचलाना जैसा रहता हैं. ऐसे में उनके लिए लौंग से ज्यादा लाभकारी औषधि नहीं हैं. इसलिए लौंग को चूसने की सलाह दी जाती हैं.
5. कील-मुंहासों से पाएं छुटकारा
लौंग के तेल में एंटी-माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज़ होती हैं. जिससे यह कील-मुंहासों को भगाने में काफी असरदायक होता हैं. साथ ही मुंहासों को आपके चेहरे पर फैलने भी नहीं देता, और चेहरे के दाग-धब्बों से भी राहत दिलाता हैं. लौंग में बॉडी की सफाई करने वाले तत्व भी पाए जाते हैं जो मुंहासों से हुई जलन को रोकने में मदद करते हैं. आप लौंग का फेस पैक बनाकर या इसको अपनी क्रीम में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
6. दांत के दर्द में तुरंत राहत
आजकल ज्यादातर टूथपेस्ट में लौंग एक प्रमुख इंग्रिडेंट पाया जाता हैं. ऐसा इसलिए हो गया है क्योंकि लौंग दांत के दर्द में भी काफी असरदायक हैं. लौंग में दांत के दर्द को दबाने की ताकत होती हैं. जब भी आपके दांत में तेज दर्द हो तो रूई के फाये में थोड़ा सा लौंग का तेल लगाएं और फिर इसे उस दांत में दबाकर रख लें जिस दांत में दर्द हो रहा हैं. ऐसा करने से आपको तुरंत राहत मिलेगी.
7. डायबिटीज भी करें कंट्रोल
अक्सर डायबिटीज को कंट्रोल करने के लोग उपाय निकालते रहते हैं. पर आयुर्वेद में डायबिटीज के इलाज के लिए लौंग को उत्तम औषधि माना गया हैं, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता हैं और डायबिटीज के रोगियों को सेहतमंद बनाए रखता हैं.
8. खांसी में असरदायक
लौंग खांसी और बदबूदार सांसों के इलाज के लिए भी बहुत कारगर हैं. लौंग का नियमित इस्तेमाल आपको इन समस्याओं से छुटकारा दिला सकता हैं. आप खांसी आने पर सुबह-शाम दो-तीन लौंग मुंह में रखकर उसका रस चूसते रहिए इससे सूखी खांसी में लाभ मिलेगा और खांसी ठीक हो जाएगी.
सुबह खाली पेट चबाकर खाएं 2 लौंग, नहीं बढ़ेगा शुगर लेवल, पाचन तंत्र रहेगा दुरुस्त, सेहत को होंगे 6 अद्भुत फायदे
जब आप प्रतिदिन खाली पेट लौंग खाते हैं तो ये कई तरह के रोगों के होने के जोखिम को कम करती है. ऐसा करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. पाचन संबंधी बीमारियों से बचाव होता है. चूंकि, इसमें फाइबर होता है, इसलिए इसे सुबह खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है. लौंग पाचन रस के स्राव को बेहतर बनाने और सूजन की समस्या को कम करने में मदद कर सकती है.
यदि आपके दांतों और मसूड़ों में कोई तकलीफ है, दर्द रहता है या फिर खून आता है तो आप सुबह खाली पेट लॉन्ग चबाकर जरूर खाएं. इसमें मौजूद कम्पाउंड दांतों और मसूड़ों में छिपे हानिकारक बैक्टीरिया का सफाया करते हैं. इस तरह से आपके दांत मजबूत भी होंगे और खून आना भी बंद हो जाएगा. साथ ही मुंह की बदबू भी दूर हो जाएगी.
लौंग एक नेचुरल दर्द निवारक की तरह काम करती है. इसमें एनाल्जेसिक प्रॉपर्टीज होती हैं. इसे खाली पेट खाने से सिरदर्द और माइग्रेन का दर्द काफी हद तक कम हो सकता है. आप इसे पाउडर फॉर्म में भी सेवन कर सकते हैं. एक चुटकी सेंधा नमक को एक गिलास गर्म दूध में लौंग का पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं.
रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट करने के लिए भी आप लौंग का सेवन कर सकते हैं. लौंग खाने से फ्लू, सर्दी, ब्रोंकाइटिस, साइनस, वायरल संक्रमण सभी को दूर किया जा सकता है. लौंग में मौजूद एंटी-वायरल और रक्त को साफ करने वाले गुण ब्लड में विषाक्तता को कम करते हैं, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
खाली पेट एक चुटकी लौंग के पाउडर के सेवन से डायबिटीज में लाभ होता है. इससे ब्लड शुगर लेवल पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है. लौंग से इंसुलिन प्रतिरोध कम होता है. इंसुलिन स्राव और बीटा सेल के कार्यों में भी सुधार होता है.
Comments
Post a Comment