Posts

Showing posts from January, 2023

अदरक

  अदरक को बारीक काटकर थोड़ा सा काला नमक लगाकर 6 ग्राम की मात्रा में दिन में एक बार, 10 दिन तक भोजन से पहले खाएं। इससे हाज़मा ठीक होगा, भूख लगेगी, पेट की गैस, कब्ज दूर होगी, मुंह का स्वाद ठीक होगा, भोजन की और रूचि बढ़ेगी। जीभ और कंठ में चिपटा बलगम साफ़ होगा। सौंठ (सूखी अदरक) और सौंठ की पांच गुनी अजवायन पीसकर निम्बू के रस में तर कर लें। इसे छाया में सुखाकर नमक मिला लें। सुबह शाम पानी से एक चम्मच लें। इससे पाचन विकार, वायु पीड़ा, खट्टी डकारे ठीक होती हैं। सौंठ, हींग और काल नमक इन तीनो को बराबर मिला कर चूर्ण बना लीजिये, ये चूर्ण गैस को बाहर निकालता है। पेट फूलता हो, बदहज़मी हो, अदरक के टुकड़े देशी घी में सेंककर स्वादानुसार नमक डालकर दो बार नित्य खाएं। इससे पेट के सामान्य रोग ठीक हो जायेंगे। एक चम्मच अदरक का रस चौथाई कप पानी में मिलाकर पियें। यह पाचन संस्थान के हरेक रोगों में लाभदायक है। जब कभी पेट खराब हो, अदरक का सेवन करें। अदरक के बारीक टुकड़े कर लें, इन्हें नागरबेल के पान (खाने का पान) में सुपारी की तरह डालकर पान को लपेट लें तथा एक लौंग ऊपर से चुबा दें। इस प्रकार पान में अदरक के टुकड़े भरकर ...

काली इलायची

  काली इलायची (Black Cardamom) का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है. काली इलायची औषधीय गुणों का भंडार है. ये खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है, साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. काली इलायची में मौजूद पोषक तत्व कई जानलेवा बीमारियों को दूर करने का काम करते हैं. -==-=-=-=--=-= मुंह की बदबू दूर करे इलायची में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं. ये मुंह में मौजूद बैक्टीरियाज का खात्मा करके बदबू दूर करने का काम करती है. काली इलायची मसूड़ों का इंफेक्शन भी दूर कर देती है. पाचन में फायदेमंद काली इलायची पाचन के लिए फायदेमंद है. इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियां दूर हो जाती हैं. काली इलायची के सेवन से पेट फूलने की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है. पथरी का खतरा दूर करे इसमें मौजूद गुण बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. ये किडनी को साफ करती है. काली इलायची के सेवन से पथरी का खतरा दूर हो जाता है. दिल के लिए फायदेमंद काली इलायची में मौजूद न्यूट्रिएंट्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. इसे खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है. ये दिल की धड़कन ...

धनिया

  धनिया के औषधीय गुण - =--=-=-===--=-=-=-===--=-=-== आमतौर पर सब्जियों में मसाले और सुगंध के लिए इस्तेमाल होने वाला धनिया भारत के लगभग हर हिस्से में पैदा किया जाता है। धनिया के हरे पत्ते और बीजों को हर भारतीय रसोई में देखा जा सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर धनिये का वानस्पतिक नाम कोरिएंड्रम सटाईवम है। मसालों के अलावा इसे आदिवासी अनेक हर्बल नुस्खों में भी उपयोग में लाते हैं। चलिए आज जानते हैं धनिया के औषधीय गुणों और इससे जुडे आदिवासी हर्बल फार्मूलों के बारे में… 1. सौंफ, मिश्री व धनिया के बीजों की समान मात्रा लेकर चूर्ण बना कर 6-6 ग्राम रोजाना खाने के बाद लेने से एसिडिटी, आंखों की जलन, पेशाब में जलन व सिरदर्द दूर होता है। 2.हाथ-पैर में जलन की शिकायत होने पर सौंफ के साथ बराबर मात्रा में धनिया के बीजों और मिश्री को कूट कर खाना खाने के बाद 5-6 ग्राम मात्रा में लेने से कुछ ही दिनों में आराम मिल जाता है। 3. कच्ची गंवार फलियों को पीसकर उसमें टमाटर और धनिया की हरी पत्तियों को डालकर चटनी तैयार करें व इसका रोजाना सेवन करें। इससे आंखो की राेशनी बेहतर होती है और लगातार सेवन से कई बार चश्मा भी उत...