Posts

जायफल

  जायफल बहुत ही थोड़ी मात्र में गरम मसाले के अन्दर प्रयोग किया जाने वाला एक मसाला है। यह बहुत ही गुणकारी होता है। इसके औषधीय गुण इसे और महत्वपूर्ण बना देते हैं। एक जायफल कई बीमारियों में काम आता है। जैसे : 1. भूख नहीं लगती हो तो चुटकी भर जायफल की कतरन चूसिए। इससे पाचक रसों की वृद्धि होगी, भूख बढ़ेगी और खाना भी ठीक से पचेगा। 2. जायफल के चूर्ण को शहद के साथ खाने से हृदय मजबूत होता है। 3. दांत में दर्द होने पर जायफल का तेल रुई पर लगाकर दर्द वाले दांत या दाढ़ पर रखें, दर्द तुरंत ठीक हो जाएगा। अगर दांत में कीड़े लगे हैं तो वे भी मर जाएंगे। 4. पेट में दर्द हो तो जायफल के तेल की 2-3 बूंदें एक बताशे में टपकाएं और खा लें। जल्द ही आराम आ जाएगा। 5. जायफल को पानी में पकाकर उस पानी से गरारे करें। मुंह के छाले ठीक होंगे, गले की सूजन भी जाती रहेगी। 6. जायफल को कच्चे दूध में घिसकर चेहरें पर सुबह और रात में लगाएं। मुंहासे ठीक हो जाएंगे और चेहरे निखारेगा। 7. एक चुटकी जायफल पाउडर दूध में मिला कर लेने से सर्दी का असर ठीक हो जाता है। इसे सर्दी में प्रयोग करने से सर्दी नहीं लगती। कुछ लोगों के अनुसार जाव...

तेजपत्ता

ये हमेशा हरा रहने वाले पेड़ तमाल वृक्ष के पत्ते हैं इसको तमालपत्र, तेज पात या तेजपत्ता कहते हैं। तेजपात मसाले के रूप में बहुतायत में काम लेते हैं। यह सिक्किम, हिमालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में पैदा होते हैं। तेजपात पेड़ से पत्ते तोड़कर धुप में सुखाकर पंसारी की दुकानो पर बेचे जाते हैं। तेजपत्ता में दर्दनाशक, एंटी ऑक्सीडेंट गुण हैं। तेजपत्ता मधुर, कुछ तीक्षण, उष्ण, चिकना, तैलीय होता हैं। वात, कफ नाशक और पाचक होता हैं। आयुर्वेद में अनेक गंभीर रोगो में इसके उपयोग किये जाते हैं।   तेजपत्ता  पचने में हल्का है |  वायु नाशक है और हल्का सा गर्म है |  कोई चीज़ अगर पचने में भारी है या वायु कारक है तो तेज पत्ता डाल लो |  पिलिया वाले ले सकते है , कफ वालों के लिए अच्छा है | रात को चावल नहीं खाना चाहिए ,अगर खाना पड़ जाये तो तेज पत्ता डाल लो |  दाल में डाल लो |  पेशाब अगर मैला आये तो तेज पत्ता लो |  चूस लो  काढ़ा पी लो  तेल मिलता है |  घी में ले लो |  शहद के साथ तेज पत्ते का पाउडर लो , food poisoning नहीं होने देता | तेल में इसका पाउडर डालकर दांत...

सौंठ

 सूंठी , विश्व वेशज , सौंठ  तासीर  गरम ,तर  वातनाशक ,कफनाशक है | अदरक से ज्यादा गर्म है|  वीर्य वर्धक है|  पित्तवर्धक हो जाती है अगर ज्यादा ले ले |  इसमें अग्नि होती है ,जिसमे अग्नि होती है वो पाचक होती है |  खाने में डाल लो |  छाछ में डाल लो |  वात के रोगों में अच्छा है |  जोड़ो का दर्द ,गठिया ,सूजन  कफ  अगर पेट में कफ है या गले में बलगम है तो शहद के साथ अदरक का रस ले सकते है |  सूखा कर कैंडी बना लो ,नमक ,बुरा और भूना हुआ जीरा में डाल लो |  पित  जिनको पित रहती है वो दूध में उबाल कर ले सकते है ,सौंठ में सूए मारकर दूध में उबाल कर ले | 

पिप्पली

 सुखी पिप्पली तासीर में गरम होती है |  हरी पिप्पली तासीर में ठंडी होती है |  बड़े वाली विदेशी होती है और छोटी वाली भारतीय  हरी पिप्पली सब्जी की तरी में डाल दे तो ठंडा करेगी |  बल देगी  वीर्य बढ़ाएगी  बवासीर में दे सकते है |  त्वचा की बिमारियों वाले को दे सकते है |  हर रोज इस्तेमाल न करें |  साइनस ,कफ , छींके ,जोड़ों का दर्द ,घुटनों के दर्द में उपयोगी है |  फेफड़ों से  कफ निकालती है ,ओवरी या uterus से cyst निकालता है |  दूध + पानी + आधा चम्मच पिप्पली पाउडर लेने से motion रोकेगा |  पेट दर्द में पिप्पली सेंधा नमक के साथ लें |  

हरी इलयाची | Green Cardamom

 हरा रंग ठंडा होता है और काला गरम होता है | दोनों इलायची पेशाब खुलकर लाती है |  हरी इलयाची पित रोगों में काम आती है |  रक्तस्त्राव  पसीना  बदबू आना  पसीने में बदबू आना |  जूतों में बदबू आना |  हरी इलयाची के तेल आँखों की रौशनी बढ़ाती है |  बलवर्धक है |  पचने में हलकी है |  खुश्क है |  गर्भावस्था में उल्टी आने पर इलायची के बीज देते है |  बीज वाले मसालों में तेल होता है खुला न छोड़े |  अगर पेट फूलता है ,एडीमा है तो इलयाची का काढ़ा पियें |  छोटी इलायची के देखने में छोटी सी होती हैं लेकिन इसके अंदर ढ़ेर सारे गुण होते हैं । इलायची का हर घर में प्रयोग किया जाता हैं । यह न केवल मीठे और स्वादिष्ट व्यंजनों में डाली जाती हैं बल्कि एक माउथ फ्रेशनर के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता हैं । इलायची में आयरन, रिबोफ्लेविन, विटामिन सी तथा नियासिन जैसे आवश्यक विटामिन पाएं जाते हैं । यह पाचन क्रिया को ठीक करती हैं और एरोमोथेरेपी के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल की इसमें भरपूर मात्रा पाई जाती हैं । इलायची दो तरह की होती हैं छोटी इलायची और ब...

हल्दी | Turmeric

 हल्दी जीवाणुरोधी (antibacterial) है |  पीले रंग की होती है |  गरम और खुश्क है |  सूजन में आराम देती है |  खून पतला करती है |  कफनाशक है |  जब नील या हरा रंग हो तो देते है |  हल्दी में नींबू डाले तो लाल हो जाता है | हल्दी का नाम निशा भी है ,रात को ले |  कच्ची सेवन तब करे जब बलगम हो |  रक्त साफ़ करना है तो दूध में ले |  जख्म भर देती है |  हल्दी में रोगाणुरोधक (एंटीसेप्टिक), जीवाणुरोधी (एंटीबैक्टीरियल), जलन को रोकने की दवा (एंटी इंफ्लेमेटरी), रोग प्रतिरोधक (एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज) गुण होते हैं। किसे नहीं लेनी है ? नकसीर या internal bleeding वाले न ले |  जिसको गर्मी के रोग है वो न ले |  जिसको पेशाब ज्यादा आता है वो न ले |  हल्दी के साथ नींबू के होने वाले इन फायदों के बारे में =-=-=--==-=--====-==-==--===- हार्ट को रखता है स्वस्थ इसके रोजाना सेवन से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या दूर हो जाती है, आप रोजाना हल्दी के साथ नींबू का सेवन कर सकते हैं। वेट को करता है नियंत्रित            ...

काली मिर्च | Black Peeper

 भूख बढ़ाती है |  पाचक रस बनाती है |  लाल मिर्च से कम तेज है |  फीका खाना नहीं खाना चाहिए | थोड़ी काली मिर्च जरूर डालें |  गर्म और खुशक है , कफ और वात नाशक है |  अजवायन की तरह तासीर है |  काली मिर्च  गुण  उष्ण ,तीक्षण  कफनाशक  कफ -स्नीग्ध ,ठंडा ,भारी जबकि काली मिर्च उष्ण ,तीक्षण और लघु है |  कफ -जल + पृथ्वी  उपयोग  कफ रोगों में उपयोग  जब त्वचा की बीमारी हो तो वात ,कफ से हो जिसमें मोटी परत बन गयी हो ,उसमें काली मिर्च का तेल यानि मरीचादि तेल इस्तेमाल होता है |  कफ के कारण मोटी फुंसी हो गयी हो तो उस पर भी यह तेल लगाया जाता है |  अगर इंसान बेहोश हो गया है तो पहले ज़माने में काली मिर्च का पाउडर डाल देते थे |  अगर काली मिर्च खाते है तो यह नाड़ी तंत्र को ताकत देती है |  कोई भी दिमागी दिक्कत है ,या ज्यादा कफ बढ़ा हुआ है |  आलसी है |  जड़ है |  नसें शिथिल हो गयी है |  नसों में जकड़न आ गयी है |  नसें अकड़ गयी है |  इंसान बैठा रहता है ,लार गिराता रहता है |  दिमाग को activate कर...