जायफल
जायफल बहुत ही थोड़ी मात्र में गरम मसाले के अन्दर प्रयोग किया जाने वाला एक मसाला है। यह बहुत ही गुणकारी होता है। इसके औषधीय गुण इसे और महत्वपूर्ण बना देते हैं। एक जायफल कई बीमारियों में काम आता है। जैसे :
1. भूख नहीं लगती हो तो चुटकी भर जायफल की कतरन चूसिए। इससे पाचक रसों की वृद्धि होगी, भूख बढ़ेगी और खाना भी ठीक से पचेगा।
2. जायफल के चूर्ण को शहद के साथ खाने से हृदय मजबूत होता है।
3. दांत में दर्द होने पर जायफल का तेल रुई पर लगाकर दर्द वाले दांत या दाढ़ पर रखें, दर्द तुरंत ठीक हो जाएगा। अगर दांत में कीड़े लगे हैं तो वे भी मर जाएंगे।
4. पेट में दर्द हो तो जायफल के तेल की 2-3 बूंदें एक बताशे में टपकाएं और खा लें। जल्द ही आराम आ जाएगा।
5. जायफल को पानी में पकाकर उस पानी से गरारे करें। मुंह के छाले ठीक होंगे, गले की सूजन भी जाती रहेगी।
6. जायफल को कच्चे दूध में घिसकर चेहरें पर सुबह और रात में लगाएं। मुंहासे ठीक हो जाएंगे और चेहरे निखारेगा।
7. एक चुटकी जायफल पाउडर दूध में मिला कर लेने से सर्दी का असर ठीक हो जाता है। इसे सर्दी में प्रयोग करने से सर्दी नहीं लगती।
- कुछ लोगों के अनुसार जावित्री और जायफल एक ही होते हैं। लेकिन वास्तव में ये दोनों अलग-अलग मसाले होते हैं। जायफल और जावित्री एक ही पेड़ से निकले मसाले हैं। जायफल एक बीज होता है और इसके ऊपर के छिलके को जावित्री कहा जाता है। मिरिस्टिका नामक पेड़ से जायफल और जावित्री प्राप्त होता है। मिरिस्टिका पेड़ के बीज को जायफल कहते हैं। मिरिस्टिका प्रजाति की लगभग 80 जातियाँ हैं, जो भारत, आस्ट्रेलिया तथा प्रशांत महासागर के द्वीपों में उपलब्ध हैं।
- जावित्री को इसकी अद्धभुत खुशबू और एक अद्धभुत सुगंध के लिए भी जाना जाता है। यह आपके व्यंजनों को और अधिक स्वाद देता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, खनिज और अन्य आवश्यक कंपाउंड्स भी शामिल हैं।
- अपने बच्चे के आहार में इस मसाले को शामिल करने के लिए सबसे पहले इसे किसी साफ पत्थर पर 1 चम्मच दूध या पानी के साथ पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने बच्चे के दूध, दलिया, अनाज आदि में मिला कर दे दें।
*दर्द निवारक घरेलू औषधि है जायफल*
देशी औषधियों में जायफल काफी प्रसिद्ध है। यह गोलाकार, अण्डाकार और चिकना पीत वर्ण का होता है। यह जितने बड़े आकार का होता है, उतना अच्छा माना जाता है। यह भारत के हर गांव, शहर के पंसारी की दुकान पर मिल जाता है। इसके छिलके को ही जावित्री कहते हैं। जायफल का तेल अत्यन्त उत्तेजक है।
- बच्चों को ठण्ड लग जाए तो जायफल को मां के दूध में घिसकर देने से बच्चों की ठण्ड दूर हो जाएगी।
- सर्दी-जुकाम से होने वाले सिरदर्द में दूध में जायफल घिसकर माथे पर लेप करने से आराम मिलता है।
- जायफल का चूर्ण सुबह-शाम लेने से पेटदर्द में लाभ होता है।
- जायफल को देशी घी में घिसकर पलकों पर लेप करने से अनिद्रा रोग दूर होता है।
- जायफल को पानी में घिसकर एक कप पानी में घोलकर पीने से जी मिचलाना बंद होता है।
- जायफल पानी में घिसकर आधा चम्मच लेप एक गिलास पानी में घोलकर गरारे और कुल्ले करने से मुंह के छाले मिटते हैं, बैठा हुआ गला खुल जाता है।
- एक ग्राम जायफल का चूर्ण, शहद में मिलाकर सुबह-शाम चाटने से पाचनशक्ति तेज होती है।
- तुलसी की पत्ती के साथ जायफल के टुकड़े चबाने से हिचकी शीघ्र बंद हो जाती है।
- बड़ी उम्र के स्त्री-पुरूषों को अतिसार होने पर एक ग्राम जायफल का चूर्ण आधा कप पानी के साथ सुबह-शाम लेने से लाभ होता है।
- एक गिलास दूध में आधा ग्राम जायफल का चूर्ण मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम तथा सर्दी से होने वाली बीमारियां दूर होती हैं।
- जायफल और आंवले का चूर्ण 1-1 ग्राम लोहे के बर्तन में 24 घण्टे भिगोकर बालों पर लेप करने से बाल काले और सुंदर होते हैं।
- सभी प्रकार के दर्द में जायफल को सरसों के तेल में मिलाकर मालिश से दर्द में आराम मिलता है।
- जायफल का चूर्ण लेने से कफ का शमन होता है।
Comments
Post a Comment