हल्दी | Turmeric
- हल्दी जीवाणुरोधी (antibacterial) है |
- पीले रंग की होती है |
- गरम और खुश्क है |
- सूजन में आराम देती है |
- खून पतला करती है |
- कफनाशक है |
- जब नील या हरा रंग हो तो देते है |
- हल्दी में नींबू डाले तो लाल हो जाता है | हल्दी का नाम निशा भी है ,रात को ले |
- कच्ची सेवन तब करे जब बलगम हो |
- रक्त साफ़ करना है तो दूध में ले |
- जख्म भर देती है |
- हल्दी में रोगाणुरोधक (एंटीसेप्टिक), जीवाणुरोधी (एंटीबैक्टीरियल), जलन को रोकने की दवा (एंटी इंफ्लेमेटरी), रोग प्रतिरोधक (एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज) गुण होते हैं।
किसे नहीं लेनी है ?
- नकसीर या internal bleeding वाले न ले |
- जिसको गर्मी के रोग है वो न ले |
- जिसको पेशाब ज्यादा आता है वो न ले |
हल्दी के साथ नींबू के होने वाले इन फायदों के बारे में
=-=-=--==-=--====-==-==--===-
हार्ट को रखता है स्वस्थ
रोजाना नींबू पानी के साथ में हल्दी के एक चम्म्च का सेवन कर सकते हैं, इससे शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते हैं, ज्यादा फायदा चाहते हैं तो इसमें शहद को भी मिला सकते हैं, रोजाना नींबू, शहद और हल्दी के सेवन से स्वास्थ्य को बहुत सारे लाभ मिलते हैं।
- स्ट्रेस को करता है कम
हल्दी और नींबू ये दोनों चीजें कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होती है, इसके रोजाना सेवन से मानसिक तनाव दूर होता जाता है, वहीं ये शरीर से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में भी असरदार होती हैं, इसलिए रोजाना के डाइट में आप इन्हें शामिल कर सकते हैं।
बलगम के लिए उपाय
- आधी चाय की चम्मच हल्दी गर्म दूध में मिला लें। 15 दिनों तक दिन में दो बार पियें। यह खाँसी को कम करके बलगम को गले से निकाल देता है। यह सर्वश्रेष्ठ उपायों में से एक उपाय है।
- 10 चम्मच हल्दी पाउडर को 5 चम्मच गुड़ में अच्छी तरह मिलाकर करौंदे के आकार की गोलियाँ बना लें। दिन में दो बार लें।
- 10 चम्मच हल्दी पाउडर को 5 चम्मच गुड़ में अच्छी तरह मिलाकर करौंदे के आकार की गोलियाँ बना लें। दिन में दो बार लें।
- एक बड़ा चम्मच अजवाइन और एक बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर एक गिलास पानी के साथ उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो गैस से उतार कर ठंडा होने दें। थोड़ा सा शहद इसमें मिला लें। इस सिरप को दिन में दो-तीन बार पिएं। यह छाती में जकड़न को समाप्त करके खुलकर सांस लेने में सहायता करेगा।
- अगर आप काम करके बहुत ज्यादा थक गए हैं, जिसकी वजह से आपके शरीर में दर्द महसूस हो रहा है तो दर्द की दवा लेने के बजाए हल्दी वाला गर्म दूध पीकर सो जाएं। इससे कुछ ही देर की नींद लेने के बाद जब आप उठेंगे तो तरोताजा महसूस करने लगेंगे। आपके शरीर का सारा दर्द भी दूर हो जाएगा।
हल्दी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।
-====================
-हार्मोनल बैलेंस के लिए हल्दी ️
-इंसुलिन सेंसिटिविटी में करती है सुधार
-हार्मोनल संतुलन को करती है कंट्रोल
-टैनिंग की परत हटाती है
-इससे पीरियड्स रेग्युलर होते हैं।
-इससे खून पतला होता है और दिल भी स्वस्थ रहेगा
-इसमें मौजूद तत्व बॉडी में फैट टिश्यू को रोकते हैं।
इसमें मौजूद करक्यूमा शरीर में कैंसर के विकास को रोकता है।
हल्दी का दूध पीकर इम्यूनिटी बढ़ाएं।
इसके सेवन से स्ट्रोक और अल्जाइमर जैसी बीमारी को रोकने में मदद मिलती है।
हल्दी के औषधीय गुण करें कैंसर से शरीर का बचाव –
हल्दी प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में मदद करने के साथ-साथ मौजूदा प्रोस्टेट कैंसर के विकास को भी रोकने में सहायक है। हल्दी में निहित औषधीय गुण कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में सक्षम होते हैं। कई शोधकर्ताओं ने पाया है कि हल्दी में निहित सक्रिय घटक ट्यूमर के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ संरक्षक प्रदान करने वाले आहारों में से एक है।
हल्दी के फायदे हैं गठिया में उपयोगी –
हल्दी में निहित उत्कृष्ट एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दोनों ऑस्टियोआर्थराइटिस और रूमेटाइड गठिया के इलाज के लिए उत्तम आहार है। इसके अलावा हल्दी की एंटीऑक्सिडेंट गुण शरीर में मुक्त कणों (फ्री रेडिकल्स) को नष्ट कर देते हैं जिससे शरीर को क्षति पहुँच सकती है। यह पाया गया है कि रूमेटाइड संधिशोथ से पीड़ित लोग जो हल्दी का नियमित आधार पर उपभोग करते हैं, उन्हें इसकी वजह से हल्के जोड़ो के दर्द और साथ ही सूजन से राहत मिलती हैं।
हल्दी के लाभ करें मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद –
हल्दी को मधुमेह के इलाज में इंसुलिन के स्तर को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ग्लूकोज नियंत्रण में सुधार लाता है और मधुमेह के इलाज के लिए इस्तेमाल दवाओं के प्रभाव को बढ़ाता है। हल्दी टाइप -2 डायबिटीज की शुरुआत को रोक सकता है। हालांकि, हल्दी का सेवन यदि अधिक प्रबल दवाइयों के साथ किया जाये तो यह हाइपोग्लाइसीमिया (निम्न रक्त शर्करा) नामक स्थिति उत्पन्न कर सकती है। इसलिए हल्दी के कैप्सूल लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
हल्दी का उपयोग है कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद –
अनुसंधान में यह सिद्ध किया गया है कि सिर्फ हल्दी को एक भोजन के रूप में इस्तेमाल करने से सीरम कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। यह एक ज्ञात तथ्य है कि उच्च कोलेस्ट्रॉल अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। उचित कोलेस्ट्रॉल का स्तर बनाए रखने से कई कार्डियोवास्कुलर (हृदय सम्बंधित) रोगों को रोका जा सकता है। तो हल्दी खाएं और हृदय का स्वास्थ्य बनाएं।
हल्दी दूध पीने के फायदे इम्युनिटी के लिए –
हल्दी में लाइपोपॉलीसकराइड (lipopolysaccharide)नामक एक पदार्थ होता है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रोत्साहित करता है। इसकी जीवाणुरोधी, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल एजेंट भी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायता करते हैं। एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली सर्दी, फ्लू और खांसी से पीड़ित होने की संभावना कम करती है। यदि आप सर्दी, खांसी या फ्लू से पीड़ित हैं, तो आप एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर को मिलाकर दिन में एक बार पी सकते हैं। इससे आपको जल्दी ही बेहतर महसूस होगा।
हल्दी का सेवन करें घाव को जल्दी भरने में मदद –
हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और जीवाणुरोधी एजेंट है और इसे संक्रमण की रोकथाम के रूप में इस्तेमाल की जाती है। यदि आपकी त्वचा जल गई है या फिर कट गई है, तो आप उपचार प्रक्रिया को गति देने के लिए प्रभावित क्षेत्र पर हल्दी पाउडर लगा सकते हैं। हल्दी क्षतिग्रस्त त्वचा की मरम्मत में मदद करती है और इसका उपयोग छालरोग (सोरायसिस) और अन्य सूजन संबंधी त्वचा विकार के इलाज के लिए किया जा सकता है।
हल्दी का उपयोग है वजन कम करने में सहायक –
हल्दी पाउडर एक आदर्श शरीर के वजन को बनाए रखने में बहुत मददगार हो सकती है। हल्दी में मौजूद एक घटक पित्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है जो आहार वसा के टूटने में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निभाता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या मोटापा और अन्य संबंधित बीमारियों का इलाज करना चाहते हैं, वे प्रत्येक भोजन के साथ हल्दी पाउडर के एक चम्मच का सेवन कर सकते हैं।
हल्दी के गुण करें अल्जाइमर रोग से बचाव –
मस्तिष्क की सूजन अल्जाइमर रोग जैसे संज्ञानात्मक विकार के प्रमुख कारणों में से एक है। हल्दी मस्तिष्क में प्लाक के गठन को हटाने और ऑक्सीजन के प्रवाह को सुधारने में सहायता करते हुए समग्र मस्तिष्क स्वास्थ्य का समर्थन करती है। यह अल्जाइमर रोग की गति को धीमा कर सकती है या फिर उस पर रोक भी लगा सकती है।
हल्दी खाने के फायदे हैं बेहतर पाचन के लिए –
हल्दी में कई प्रमुख घटक पित्त का उत्पादन करने के लिए पित्ताशय को उत्तेजित करते हैं, जिससे पाचन में सुधार होता है और ब्लोटिंग और गैस के लक्षणों को कम करता है। इसके अलावा हल्दी अल्सरेटिव बृहदांत्रशोथ सहित आंतों के अधिकांश प्रकार के विकार के उपचार के लिए उपयोगी है। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि किसी भी प्रकार की पित्ताशय की बीमारी से पीड़ित लोगों को हल्दी को आहार पूरक के रूप में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह स्थिति को खराब कर सकती है। पाचन समस्या से पीड़ित होने पर कच्चे रूप में हल्दी का सेवन करना सर्वोत्तम माना जाता है।
हल्दी पाउडर के लाभ करें लिवर का संरक्षण –
हल्दी एक प्रकार का प्राकृतिक लिवर डिटॉक्सीफायर है। लिवर एंजाइमों के उत्पादन के माध्यम से रक्त को साफ़ करती है और हल्दी इन महत्वपूर्ण एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ाती है। ये महत्वपूर्ण एंजाइम शरीर में विषाक्त पदार्थों को तोड़ उनकी मात्रा को कम कर देते हैं। माना जाता है कि हल्दी रक्त परिसंचरण को सुदृढ़ और बेहतर बनाने में भी मदद करती है। ये सभी कारक अच्छे लिवर स्वास्थ्य का समर्थन करते हैं।
हल्दी के चार अनूठे लाभ
-==-=-=-=-=-=
हल्दी के खास गुणों से हर कोई परिचित है। भारतीय खाने की हल्दी के बिना कल्पना करना भी मुश्किल है। हल्दी का उपयोग पाचन तंत्र को सुधारने में, सूजन कम करने में और शरीर के शोधन में हजारों सालों से उपयोग किया जा रहा है। इसमें पाया जाने वाले तत्व करक्यूमिनोइड्स और वोलाटाइल तेल कैंसर रोग से लड़ने के लिए भी जाने जाते हैं।
आइयें जाने कि हल्दी का चुटकी भर प्रयोग हमारे लिए क्या- क्या कर सकता है।
हल्दी आपके खून को साफ करती है और आपकी ऊर्जा को निर्मल बनती है। हल्दी सिर्फ आपके शरीर पर ही काम नहीं करती, बल्कि यह आपकी ऊर्जा को भी प्रभावित करती है। यह शरीर, खून और ऊर्जा तंत्र की सफाई करती है। बाहरी सफाई के लिए अपने नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालें और इस पानी से नहाएं। आप पाएंगे कि आपका शरीर दमकने लगेगा।
2 सर्दी जुकाम दूर करती है हल्दी
जिन लोगों को सर्दी के रोग हैं और हर सुबह उन्हें अपनी नाक बंद मिलती है, उन्हें नीम, काली मिर्च, शहद और हल्दी का सेवन करना चाहिए। इससे उन्हें काफी फायदा होगा।
– 10 से 12 काली मिर्च कूट लें। इन्हें दो चम्मच शहद में रात भर (लगभग 8 से 12 घंटे) भिगोकर रखें। सुबह उठकर इसे खा लें और काली मिर्च को चबा लें। शहद में हल्दी मिला ली जाए तो वह भी अच्छा है। अगर आप सभी डेरी पदार्थों का सेवन बंद कर दें तो हैं तो अपने आप ही बलगम कम होती जाएगी।
3 हल्दी में है कैंसर प्रतिरोधक गुण
कैंसर कोई बीमारी नहीं है। यह आपके शरीर का आपके खिलाफ काम करना है, आपकी कुछ कोशिकाएं आपके खिलाफ हो जाती हैं। समय-समय पर शरीर की सफाई करने से, कैंसर से बचा जा सकता है। खाली पेट हल्दी का सेवन, शरीर की सफाई के लिए बहुत प्रभावशाली है। कैंसर हो जाने के बाद हो सकता है कि यह प्रभावशाली न हो। लेकिन हर सुबह सबसे पहले कंचे जितनी बड़ी नीम और हल्दी की गोलियां खाने से शरीर की सफाई अच्छे से हो जाती है और साथ ही कैंसर की कोशिकाएं शरीर से बहार निकल जाती हैं।
4 योग साधना में हल्दी के फायदे
इस धरती से जो भी चीज ली गई है, जिसमें आपका शरीर भी शामिल है, उस हर चीज में एक जड़ता होती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप में इतनी सजगता हो कि आप इस जड़ता का स्तर कम से कम रख सकें। आपकी साधना काम कर रही है या नहीं, इसे मापने के लिए हम ये देखते हैं कि आप कितना सोते हैं और कितने सजग हैं। इन दोनो बातों से दरअसल हम यह देखते हैं कि आप कितनी जड़ता अपने भीतर पैदा कर रहे हैं। अगर आपका शरीर अपने भीतर की कोशिकाओं में एक खास स्तर तक की ऊर्जा को प्रवेश करने से रोकता है तो शरीर में जड़ता बढ़ती है। नीम और हल्दी का मिश्रण शरीर की कोशिकीय संरचना को इस तरह से फैलाता है, कि इसके हर दरार और छिद्र में ऊर्जा भर सके। नीम और हल्दी इस काम में भौतिक रूप से मदद करते है, जबकि साधना यही काम सूक्ष्म रूप से करती है।
आप साधना के अलावा दूसरे साधनों या तरीकों से भी अपने शरीर में भरपूर ऊर्जा पैदा कर लेते हैं, जैसे एक कप कडक़ कॉफी या निकोटिन आदि। लेकिन ये चीजें आपके तंत्र में कोशिकीय स्तर पर ऊर्जा के प्रवेश की गुंजाइश नहीं बनातीं।इससे तंत्र में ऊर्जा संचित नहीं हो पाती है कि उसे लंबे समय तक शरीर में संभाल कर रखा जा सके और जरुरत पडऩे पर खर्च किया जाए। यह ऊर्जा एकत्र होने की बजाय तुरंत अपनी अभिव्यक्ति का रास्ता ढूंढती है, और फिर यह विध्वंसकारी हो उठती है। यह न सिर्फ आपके शरीर, दिमाग, कामकाज व गतिविधियों पर असर डालती है, बल्कि आपके आसपास की दुनिया को भी प्रभावित करती है। जब हम अपने शरीर में ऊर्जा पैदा करते हैं तब हमारी कोशिश होनी चाहिए कि यह अपने आप ही शरीर से बाहर न निकले, बल्कि हम इसे संचित कर सकें और अपनी पसंद से जरुरत के मुताबिक खर्च कर सकें।
शहद युक्त हल्के गुनगुने पानी के साथ नीम और हल्दी का सेवन एक शानदार तरीके से कोशिकीय स्तर पर सफाई कर उन्हें खोलने का काम करता है, जिससे वे अपने भीतर अच्छी तरह से ऊर्जा अवशोषित कर सकें। जब आप साधना करते हैं तो कोशिकाओं का यह फैलाव आपकी मांसपेशियों में लोच लाता है। यह लोच धीरे-धीरे आपके तंत्र को एक शक्तिशाली संभावना के रूप में तैयार करता है। जब आप विभिन्न प्रकार केआसन करते हैं तो आपको इसका अहसास होता है कि उस समय आपका शरीर अलग तरह की ऊर्जा से खिल रहा है।
हल्दी वाले पानी के फायदे
दे खांसी से राहत
हल्दी आपको खांसी से राहत देती है। हल्दी वाला पानी नियमित पीने से आपको खांसी होने कि सम्भावना बहुत कम होती है।
दे सर्दी जुकाम में राहत
करे छालों को दूर
हल्दी के प्रयोग से मुंह के छालों से राहत मिलती है। हल्दी के पाउडर को गरम पानी में मिला लें और इस पानी को मुंह में डालकर कुल्ला करें। आपको छालों से आराम मिलेगा।
बढती उम्र को रोकना
हल्दी में बढ़ती उम्र को रोकने की क्षमता होती है। यह आपकी बढ़ती उम्र के प्रभाव का पता नहीं लगने देती है। जो लोग नियमित हल्दी वाला पानी उपयोग करते है उनके चेहरे व शरीर पर रैडिकल्स कम होते है इससे आपके शरीर पर उम्र का असर कम दीखता है –
बढ़ाए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता
हल्दी पूरी तरह से एंटी बायोटिक होती है। इसलिए इसके सेवन से आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और बीमारी होने की संभावना कम होती है। हल्दी शरीर में उर्जा देने के साथ शरीर मेें खून को साफ रखती है।
भरे मधुमेह के घावों को
डायबिटीज के रोगियों को हल्दी का सेवन किसी न किसी तरह से जरूर करना चाहिए। हल्दी डायबिटीज से होने वाले घावों को जल्दी ही भर देती है।
घटाए वजन
हल्दी के प्रयोग करने से वजन को नियत्रित किया जा सकता है। हल्दी शरीर में जमा फैट्स को कम करती है साथ ही इसमे मौजूद गुण आपके वजन को घटाते हैं।
सांस संबंधी रोग में दे राहत
हल्दी वाले पानी के नियमित सेवन करने से आप सांस संबंधी रोग जैसे साइनस, दमा, ब्रोंरोकाइटिस और जमे हुए कफ की समस्या से निजात पा सकते हो। हल्दी इन रोगों को जड़ से ठीक करती है।
बनाए हड्डी मजबूत
हल्दी वाला पानी पीने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है साथ ही हल्दी में मौजूद एंटिओक्सीडेंट आपको हड्डियो में होने वाली समस्याओं से भी बचाते हैं।
हर दर्द की दवा है हल्दी
हल्दी में मौजूद गुण आपको हर प्रकार के दर्द से राहत देते हैं। दर्द चाहे कानों का हो या फिर गठिया का या सिर का दर्द , हल्दी शरीर में खून का संचार ठीक करती है और दर्द को कम करती है।
[ ये भी पढ़िए bawasir ka ilaj बवासीर का इलाज ]
अर्थराइटिस होने पर
अर्थराइटिस होने पर हल्दी वाला पानी -इसमें करक्यूमिन होने के कारण जोड़ो के दर्द और सूजन को दूर करके आपको काफी हद तक राहत पहुंचाता है –
कैंसर की रोकथाम में हल्दी का उपयोग
कैंसर से बचने और कैंसर के प्रभाव को कम करने में हल्दी एक कारगर दवाई का कार्य करती है। खाली पेट हल्दी का सेवन शरीर को अंदर से साफ रखता है। कैंसर की रोकथाम के लिए हल्दी की गोलियों में नीम को मिलाकर सेवन करने से शरीर से कैंसर की कोशिकाएं खत्म होकर बाहर निकलने लगती है।
हृदय सम्बन्धी रोगों में
हल्दी वाला पानी पीने से आप दिल संबंधी अनके बीमारियों से बच सकते हो साथ ही आपका दिल स्वस्थ रहेगा। जिन लोगो की खून की धमनियों में ब्लाकेज की शिकायत है उनको तो अवश्य ही हल्दी वाला पानी सेवन करना लाभदायक है क्युकि हल्दी खून को जमने से रोकता है अदरक भी खून को पतला रखती है और ब्लाकेज से बचाती है
वात पित्त कफ़ शांत
हल्दी का सेवन रोज करने से त्रिदोष अर्थात वात पित्त और कफ़ तीनो ही शांत होते हैं, रोजाना 5 ग्राम तक हल्दी का सेवन अवश्य करना चाहिए.
हल्दी(Turmeric ) के फायदे और गुण
-=====
हल्दी को आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही एक चमत्कारिक द्रव्य के रूप में मान्यता प्राप्त है। औषधि ग्रंथों में इसे हल्दी के अतिरिक्त हरिद्रा, कुरकुमा लौंगा, वरवर्णिनी, गौरी, क्रिमिघ्ना योशितप्रीया, हट्टविलासनी, हरदल, कुमकुम, टर्मरिक नाम दिए गए हैं। आयुर्वेद में हल्दी को एक महत्वपूर्ण औषधि कहा गया है। भारतीय रसोई में इसका महत्वपूर्ण स्थान है और धार्मिक रूप से इसको बहुत शुभ समझा जाता है। विवाह में तो हल्दी की रसम का अपना एक विशेष महत्व है।
हल्दी का प्रयोग लगभग सभी प्रकार के खाने में किया जाता है। यह व्यंजनों के स्वाद में तो इजाफा करती ही है साथ ही इसमें अनेक औषधीय गुण भी होते हैं। त्वचा, पेट और शरीर की कई बीमारियों में हल्दी का प्रयोग किया जाता है। हल्दी के पौधे से मिलने वाली इसकी गांठे ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी बहुत उपयोगी होते हैं। आइए हम आपको हल्दी के गुणों के बारे में बताते हैं।
1.दाग, धब्बे व झाइंया मिटाने के लिए हल्दी बहुत फायदेमंद है। चेहरे पर दाग या झाइंया चेहरे के दाग-धब्बे और झाइयां हटाने के लिए हल्दी और काले तिल को बराबर मात्रा में पीसकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।
2.हल्दी को दूध में मिलाकर इसका पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से त्वचा का रंग निखरता है और आपका चेहरा खिला-खिला दिखेगा।
3.लीवर संबंधी समस्याओं में भी इसे बहुत उपयोगी माना जाता है।
सर्दी-खांसी होने पर दूध में कच्ची हल्दी पाउडर डालकर पीने से जुकाम ठीक हो जाता है।
4.पेट में कीड़े होने पर 1 चम्मच हल्दी पाउडर में थोडा सा नमक मिलाकर रोज सुबह खाली पेट एक सप्ताह तक ताजा पानी के साथ लेने से कीड़े खत्म हो जाते हैं।
5.खांसी होने पर हल्दी का इस्तेमाल कीजिए। अगर खांसी आने लगे तो हल्दी की एक छोटी सी गांठ मुंह में रख कर चूसें, इससे खांसी नहीं आती।
6.अगर त्वचा पर अनचाहे बाल उग आए हों तो इन बालों को हटाने के लिए हल्दी पाउडर को गुनगुने नारियल तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को हाथ-पैरों पर लगाएं। ऐसा करने से शरीर के अनचाहे बालों से निजात मिलती है।
7.धूप में जाने के कारण त्वचा अक्सर टैन्ड हो जाती है। टैन्ड त्वचा से निजात पाने के लिए हल्दी पाउडर, बादाम चूर्ण और दही मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाइए। इससे त्वचा का रंग निखर जाता है और सनबर्न की वजह से काली पड़ी त्वचा भी ठीक हो जाती है। यह एक तरह से सनस्क्रीन लोशन की तरह काम करता है।
8.मुंह में छाले होने पर गुनगुने पानी में हल्दी पाउडर मिलाकर कुल्ला करें या हलका गर्म हल्दी पाउडर छालों पर लगाएं। इससे मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।
9.चोट लगने या मोच होने पर हल्दी बहुत फायदा करती है। मांसपेशियों में खिंचाव या अंदरूनी चोट लगने पर हल्दी का लेप लगाएं या गर्म दूध में हल्दी पाउडर डालकर पीजिए।
10.हल्दी का प्रयोग करने से खून साफ होता है जिससे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
11.अनियमित माहवारी को नियमित करने के लिए महिलाएं हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
क्या आप लकाडोंग हल्दी के बारे में जानते है?
नॉर्थ ईस्ट का छोटा सा ही खूबसूरत राज्य है मेघालय जो 1972 में आसाम जैसे बड़े राज्य से काटकर बनाया गया था| मेघालय का अर्थ है मेघो अर्थात बादलों का घर| मेघालय भारत ही नहीं दुनिया का सर्वाधिक नम, बारिश वाला स्थान है... चेरापूंजी, मासिनराम मेघालय में ही स्थित है जहां रिकॉर्ड 1200 सेंटीमीटर सालाना वर्षा होती है| मेघालय में 7 जिले हैं जिनमें 6 जिलों का नामकरण उन जिलों के पर्वतों के नाम पर किया गया है जैसे गारो हिल्स जयंतिया हिल्स खासी हिल्स| खासी, गारो जयंति मेघालय की जनजातियां भी है जो महिला प्रधान है| अब क्योंकि मेघालय पर्वतराज हिमालय का हिस्सा है तो यह जड़ी-बूटी वन्य जीव जंतुओं से समृद्ध है........|
यह प्रकृति का व्यापक नियम है पर्वतों की उपज मैदानों की उपज से उत्कृष्ट होती है... स्वाद औषधीय प्रभाव गुणवत्ता के मामले में... बात मेघालय की जयंतिया हिल्स पर उगाई जाने वाली लकाडोंग हल्दी की करते हैं| हल्दी में जो भी औषधीय गुण सुगंध रंग रूप है करक्यूमिन नामक केमिकल कंपाउंड के कारण होता है...| करक्यूमिन नेचुरल कंपाउंड है जो.......................|
Anti-cancer, anti-inflammatory anti-diabetic एंटी अर्थराइटिस होता है.....| हल्दी सर्वश्रेष्ठ नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर है |हल्दी घाव को भर देती है उसमें यह गुण इसी के कारण है... आयुर्वेद की भाषा में कहें तो हल्दी का सार तत्व करक्यूमिन ही है....हल्दी में अनेकों दर्जन तत्व पाए जाते हैं | आम साधारण हल्दी में जो हम गंगा जमुना के दोआब क्षेत्र देश के अन्य मैदानी भागों दक्षिणी राज्य केरला में उत्पादित करते हैं उसमें करक्यूमिन की मात्रा दो से ढाई प्रतिशत होती है... आपको आश्चर्य होगा मेघालय की lakadong हल्दी में करक्यूमिन की मात्रा 7% तक होती है...| मेघालय में सालाना 30,000 मीट्रिक टन इसी हल्दी का उत्पादन होता है पूरी दुनिया में जबरदस्त मांग है | बाजार में इसका मूल्य 150 रुपए किलो से लेकर ₹1500 किलो तक... है| औषधीय गुणों में मैदानी हल्दी से बहुत आगे है| जैविक लाकडोंग हल्दी का मूल्य अधिक होता है वह गोमूत्र गाय के गोबर की खाद कीटनाशक के रूप में इस्तेमाल से मेघालय में उत्पादित की जाती है... वह तो मानो अमृत ही है| यह हल्दी स्वाद के मामले में भी बेजोड़ है |
वर्ष 2020 में ही मेघालय की जयंतिया हिल्स डिस्टिक की आदिवासी महिला ट्रिनिटी सय्यो को जैविक lakadong Turmeric के उत्पादन के लिए मोदी सरकार ने पदम विभूषण पुरस्कार से विभूषित किया है|
उन्होंने 800 परिवारों को कोयले के अवैध खनन से हटाकर महिलाओं का स्वसहायता समूह बनाया मेघालय की शान इस परंपरागत हल्दी के उत्पादन से जोड़ा| उन परिवारों की आय तीन गुनी हो गई...| हमारे देश की आदिवासी माताएं बहने लोकल से वोकल से को बड़ी तन्मयता से विश्व में स्थापित कर रही है | आज यह हल्दी इंटरनेशनल ब्रांड बन गई है...| सभी ई-कॉमर्स साइट पर यह ऑनलाइन उपलब्ध है... वर्षा ऋतु में जब संक्रमण फंगल इनफेक्शन बहुत से रोग फैलते हैं दूध में इसका सेवन आयुर्वेद सम्मत है....
Comments
Post a Comment