अंकुरित मेथी

 अंकुरित मेथी कड़वी, पौष्टिक, ज्वर एवं कृमिनाशक होती हैं। यह भूख बढाती हैं और हृदय को असीम शक्ति प्रदान करती हैं। नियमित रूप से अंकुरित मेथी का सेवन करते रहने से बालो का झड़ना बंद हो जाता हैं। चाय का स्वाद बढ़ाने में भी अंकुरित मेथी का उपयोग किया जाता हैं। इस चाय के सेवन से खांसी और ब्रोंकाइटिस इत्यादि श्वसन तंत्र के विकार दूर होते हैं। इस से मुंह की दुर्गन्ध भी दूर होती हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए यह विशेष लाभप्रद हैं।

अंकुरित मेथी खाने के फायदे
- अंकुरित मेथी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंकुरित मेथी में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही पेट संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।
- अंकुरित मेथी का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। इसलिए अगर कोई बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो उसको रोजाना अंकुरित मेथी का सेवन करना चाहिए। इससे वजन आसानी से कम होता है।
- अंकुरित मेथी का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) को भी कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि अंकुरित मेथी में घुलनशील फाइबर और एंटी-आक्सीडेंट मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल नियंत्रित रहता है।

Comments

Popular posts from this blog

मैथीदाना

लौंग | लवंग | Clove

काली इलायची