धनिया

 धनिया के औषधीय गुण -

=--=-=-===--=-=-=-===--=-=-==
आमतौर पर सब्जियों में मसाले और सुगंध के लिए इस्तेमाल होने वाला धनिया भारत के लगभग हर हिस्से में पैदा किया जाता है। धनिया के हरे पत्ते और बीजों को हर भारतीय रसोई में देखा जा सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर धनिये का वानस्पतिक नाम कोरिएंड्रम सटाईवम है। मसालों के अलावा इसे आदिवासी अनेक हर्बल नुस्खों में भी उपयोग में लाते हैं। चलिए आज जानते हैं धनिया के औषधीय गुणों और इससे जुडे आदिवासी हर्बल फार्मूलों के बारे में…
1. सौंफ, मिश्री व धनिया के बीजों की समान मात्रा लेकर चूर्ण बना कर 6-6 ग्राम रोजाना खाने के बाद लेने से एसिडिटी, आंखों की जलन, पेशाब में जलन व सिरदर्द दूर होता है।
2.हाथ-पैर में जलन की शिकायत होने पर सौंफ के साथ बराबर मात्रा में धनिया के बीजों और मिश्री को कूट कर खाना खाने के बाद 5-6 ग्राम मात्रा में लेने से कुछ ही दिनों में आराम मिल जाता है।
3. कच्ची गंवार फलियों को पीसकर उसमें टमाटर और धनिया की हरी पत्तियों को डालकर चटनी तैयार करें व इसका रोजाना सेवन करें। इससे आंखो की राेशनी बेहतर होती है और लगातार सेवन से कई बार चश्मा भी उतर जाता है।
4. हरे ताजे धनिया की पत्तियां लगभग 20 ग्राम और उसमें चुटकी भर कपूर मिला कर पीस लें। इस रस को छान लें। रस की दो बूंद नाक में टपकाने से और रस को माथे पर लगा कर हल्का-हल्का मलने से नाक से निकलने वाला खून जिसे नकसीर भी कहा जाता है, तुरंत बंद हो जाता है।
5. थोड़ा सा धनिया कूट कर पानी में उबाल लें। इसे ठंडा करके मोटे कपड़े से छान कर बोतल में भर लें। इसकी दो बूंदे आंखों में टपकाने से आंखों में जलन, दर्द व पानी गिरना जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
6. धनिया महिलाओं में मासिक धर्म संबंधित समस्याओं को दूर करता है। यदि मासिक धर्म साधारण से ज्यादा हो तो आधा लीटर पानी में लगभग 6 ग्राम धनिए के बीज डालकर उबाल लें। ठंडा होने पर इसमें चीनी डालकर पी लें, फायदा होगा।
7. धनिया डायबिटीज को खत्म करने वाला माना जाता है। इसके सेवन से खून में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है। यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

धनिया पाउडर से करें बीमारियों का इलाज-
=--=-=-=-=
सूखा धनिया के फायदे
1. पाचन समस्याएं
धनिया पाउडर में चुटकीभर हींग और काला नमक डालकर पानी के साथ लें। इसका सेवन कब्ज, उल्टी, दस्त, गैस, अपच और पेट दर्द को दूर करता है। आप इसका इस्तेमाल चाय बनाते समय भी कर सकते हैं।
2. सेमोलिना बैक्टीरिया से बचाव
इस बैक्टीरिया के कारण फूड पॉइजिनिंग जैसे घातक बीमारियां हो जाती है। खाने में थोड़े से धनिया पाउडर का इस्तेमाल आपके शरीर को इस बैक्टीरिया से बचाता है।
3. ब्लड शुगर
धनिया पाउडर शरीर में शुगर स्तर को कम करके इंसुलिन की मात्रा बढ़ाता है। इसी वजह से शरीर में ब्लड शुगर निंयत्रित रहता है। इसलिए अपने भोजन में इसका इस्तेमाल जरूर करें।
4. पेशाब ना आना
सुखा धनिया, मिश्री, आंवला, गोखारो और पुनर्न्वा जड़ को बराबर मात्रा में लेकर बारिक पीस लें। सुबह-शाम धनिया का चूर्ण का 1 चम्मच सेवन आपकी पेशाब न आने की समस्या को दूर करता है।
5. पेट की जलन
धनिया पाउडर में जीरा, बेलगिरी और नागरमौठा को सामान मात्रा में पीसकर मिलाएं। इस चूर्ण को 1 चम्मच पानी के ले। इससे पेट की जलन और दर्द गायब हो जाएगा।
6. संक्रमण रोग
रोजाना इसका इस्तेमाल संक्रमण रोगों से बचाने में मदद करता है। इसे खाने से पेट में मौजूद कीड़ें और बैक्टीरिया मर जाते है और इससे पेट को ठंडक भी मिलती है।
7. कमजोरी
रात को धनिया तथा आंवला पाउडर को 10-10 ग्राम पानी में भिगो दें। सुबह इसे पीने पर कमजोरी और चक्कर आने की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

मैथीदाना

लौंग | लवंग | Clove

काली इलायची