तेजपत्ता
ये हमेशा हरा रहने वाले पेड़ तमाल वृक्ष के पत्ते हैं इसको तमालपत्र, तेज पात या तेजपत्ता कहते हैं। तेजपात मसाले के रूप में बहुतायत में काम लेते हैं। यह सिक्किम, हिमालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में पैदा होते हैं। तेजपात पेड़ से पत्ते तोड़कर धुप में सुखाकर पंसारी की दुकानो पर बेचे जाते हैं। तेजपत्ता में दर्दनाशक, एंटी ऑक्सीडेंट गुण हैं। तेजपत्ता मधुर, कुछ तीक्षण, उष्ण, चिकना, तैलीय होता हैं। वात, कफ नाशक और पाचक होता हैं। आयुर्वेद में अनेक गंभीर रोगो में इसके उपयोग किये जाते हैं। तेजपत्ता पचने में हल्का है | वायु नाशक है और हल्का सा गर्म है | कोई चीज़ अगर पचने में भारी है या वायु कारक है तो तेज पत्ता डाल लो | पिलिया वाले ले सकते है , कफ वालों के लिए अच्छा है | रात को चावल नहीं खाना चाहिए ,अगर खाना पड़ जाये तो तेज पत्ता डाल लो | दाल में डाल लो | पेशाब अगर मैला आये तो तेज पत्ता लो | चूस लो काढ़ा पी लो तेल मिलता है | घी में ले लो | शहद के साथ तेज पत्ते का पाउडर लो , food poisoning नहीं होने देता | तेल में इसका पाउडर डालकर दांत...